Colorado Terror Attack: अमेरिका में पर्ल स्ट्रीट पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान कोलोराडो के बोल्डर में हुए आतंकी हमले के संदिग्ध के रूप में की गई है। बता दें, उसने पर्ल स्ट्रीट पर इजरायल के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका था, जिससे कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में डेनवर फील्ड ऑफिस के स्पेशल एजेंट इंचार्ज मार्क मिचलेक ने बताया कि 45 साल के संदिग्ध (मोहम्मद सबरी सोलिमन) के रूप में की गई है।
फिलहाल कोई ऑफिशियल आरोप नहीं लगाए गए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इस हमले को लेकर जल्द से जल्द आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कई सोशल मीडिया यूजर्स, जिनमें रॉज अलर्ट और पॉलिटिकल कमेंटेटर्स लॉरा लूमर शामिल थे। उन्होंने संदिग्ध पर आधिकारिक बयान से पहले ही सोलिमन की सार्वजनिक रूप से पहचान कर ली थी।
कौन हैं मोहम्मद सबरी सोलिमन?
पर्ल स्ट्रीट पर हुए हमले में मोहम्मद सबरी सोलिमान (45 साल) के रूप में पहचान हुई है। स्पेशल एजेंट इंचार्ज के अनुसार, मोहम्मद सबरी ने यहूदी प्रोटेस्टर्स के सामने फिलिस्तीन को मुक्त करने के नारे लगाए। फिर उसने वहां मौजूद लोगों पर आग फेंक दी। बता दें, यह शख्स इजिप्ट का रहने वाला है और 2 साल पहले अमेरिका आया था। फिलहाल, वीजा की लिमिट खत्म होने के बाद भी वह अवैध रूप से रह रहा था।
आरोपी हमले के बारे में जानता था
पुलिस ने बताया पर्ल स्ट्रीट के चौराहे पर एक शख्स द्वारा लोगों पर आग से हमला करने की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की गई। इस मामले में अधिकारियों ने कई पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया। बोल्डर पुलिस प्रमुख स्टीव रेडफर्न ने बताया कि कहा लोगों को गंभीर चोटें लगी थीं। बोल्डर पुलिस प्रमुख ने पीसी कर बताया कि हमले के समय पर्ल स्ट्रीट पर एक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन हो रहा था। तभी आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
यह एक टारगेटेड टेरर अटैक था- काश पटेल
वहीं, इस मामले पर एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि यह हमला टारगेटेड टेरर अटैक है। एक्स पर शेयर करते हुए बताया कि कोलोराडो के बोल्डर में हुए टारगेटेड टेरर हमले की पूरी जानकारी है और इसकी जांच चल रही है।
इसके अलावा कोलोराडो के गवर्नर जेरेड पोलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि इस हमले के बाद सारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इस घटना में पीड़ितों के लिए मेरी संवेदनाएं उनके साथ है। किसी भी तरह की नफरत समाज में नहीं सही जाएंगी। जब तक इस हमले की डिटेल सामने नहीं आती है, तबतक इस जांच में हर तरह से समर्थन करेंगे।
ये भी पढ़ें- कोलोराडो के मॉल में आतंकी हमला, हमलावर ने लगाए ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे, 6 लोग घायल
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
2 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
2 hrs agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
2 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
5 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
18 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
19 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
19 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines