'हिन्दुओं का गला…', कौन है भारतीयों को धमकी देने वाला आतंकी अबू मूसा? PM शहबाज तक है पहुंच!

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार आतंकियों को पाल पोश रहा है और उन्हें सुरक्षित ठिकाना भी दे रहा है. वहीं, ताजा खबरों के अनुसार पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों ने फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है. बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू मूसा कश्मीरी एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है.

PAKISTAN (1)

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार आतंकियों को पाल पोश रहा है और उन्हें सुरक्षित ठिकाना भी दे रहा है. वहीं, ताजा खबरों के अनुसार पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों ने फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है. बता दें कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू मूसा कश्मीरी एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है. उसने एक वीडियो में हिंदुओं की गर्दन काटने की बात कही है. अबू मूसा कश्मीरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हिंदुओं को मौत के घाट उतारने की बात कर रहा है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अबू मूसा कश्मीरी ने ये बयान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में दिया है. जिसका वीडियो अब सामने आया है. हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस वीडियो में मूसा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘कश्मीरी मुद्दे का हल सिर्फ आतंकवाद और जिहाद से ही हो सकता है. आजादी भीख मांगने से नहीं, हिंदुओं का गला काटने से मिलेगी. हमें जिहाद का झंडा उठाना होगा.’ इस वायरल वीडियो में मूसा अपने भड़काऊ भाषण में यह भी कह रहा है कि वो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने भी कत्लेआम की बात करता है.

विज्ञापन

कौन है आतंकी अबू मूसा कश्मीरी?

अबू मूसा कश्मीरी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है. वह LeT से जुड़े संगठन जम्मू कश्मीर यूनाइटेड मूवमेंट (JKUM) का सीनियर कमांडर है. अबू मूसा कश्मीरी सैफुल्लाह कसूरी का भी करीबी है और इसका नाम पिछले साल अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भी सामने आया था. वह उस समय पहलगाम में हमलावर आतंकियों को आदेश दे रहा था. उसके साथ दूसरा आतंकी रिजवान हनीफ भी शामिल था. वहीं, सूत्रों का ये भी दावा है कि पहलगाम में हुए हमले का मास्टरमाइंड अबू मूसा कश्मीरी ही था.

पाकिस्तानी नेता अब जिहाद के रास्ते पर नहीं चल रहे- अबू मूसा

वहीं, अबू मूसा ने अपने भाषण में पाकिस्तानी नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा कि पाकिस्तान के नेता इस्लामी सिद्धांतों से भटक चुके हैं और जिहाद के रास्ते पर नहीं चल रहे हैं. उसने अपने भाषण में आगे कहा कि जो नेता जिहाद के लिए प्रतिबद्ध नहीं है उसे पाकिस्तान पर हुकूमत करने का कोई अधिकार नहीं है.

विज्ञापन

भारतीय एजेंसियां अलर्ट मोड पर

पाक अधिकृत कश्मीर में दिए गए इस भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. अबू मूसा ने यह बयान तब दिया है जब हाल ही में LeT के टॉप कमांडर अबू कताल की मौत हो चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ