Nepal Next PM: नेपाल हिंसा के बीच बड़ी खबर आ रही है। यहां सेना और Gen-Z आंदोलनकारियों के बीच बैठक में कुलमन घीसिंग का अंतरिम पीएम के लिए नाम सामने आया है। पेशे से इंजीनियर कुलमन घीसिंग के नाम का प्रस्ताव Gen-Z के एक समूह की ओर से बैठक में रखा गया है।
दरअसल, नेपाल में अंतरिम सरकार के लिए सेना, Gen-Z आंदोलनकारी और पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की समेत सात प्रतिनिधियों की बैठक हो रही है। इस बैठक में कुलमन का नाम पेश किया गया है। बता दें ये पहली बार है जब कुलमन घीसिंग का नाम प्रधानमंत्री की दौड़ में आया है। इससे पहले सुशीला कार्की, काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह रेस में आगे चल रहे थे।
पीएम पद के नए दावेदार कुलमन घीसिंग कौन?
आइए आपको बताते हैं कि पीएम पद के ये नए दावेदार कुलमन घीसिंग कौन हैं और क्यों उन्हें इस समय जब नेपाल आंदोलन की आग में जल रहा है तो अचानक उनका नाम देश के इस महत्वपूर्ण पद के लिए आगे किया गया है। बता दें नेपाल में बीते दिनों सोशल मीडिया पर सरकार ने बैन लगाया था। जिसके बाद खासकर युवा वर्ग बैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे। देखते ही देखते विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया। लोगों ने सरकार के भ्रष्टाचार और विफलता के खिलाफ आंदोलन कर दिया। इसके बाद पीएम केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। अब नेपाल में हालत तनावपूर्ण हैं और यहां अंतरिम पीएम बनाने की कवायद तेज है।
बिजली विभाग में थे प्रबंध निदेशक, बिजली कटौती पर कसी थी नकेल
नेपाल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुलमन घीसिंग को प्रबंधन का काफी अनुभव है। वह नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) के पूर्व प्रबंध निदेशक हैं। वह उस समय मीडिया की सुर्खियों में आए थे जब अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में बिजली कटौती को समाप्त करने और बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए काम किया था।
नौकरी में ईमानदार अफसर की छवि, सोशल मीडिया पर युवाओं में फेमस
कुलमन घीसिंग का का जन्म नेपाल में हुआ और देश में ही उन्होंने अपनी प्राथमिक और उच्च शिक्षा ली। इंजीनियरिंग करने के बाद 2016 से 2020 तक वह NEA में प्रबंध निदेशक रहे थे। देश में उनकी छवि ईमानदार अधिकारी की है। उन्हें बिजली विभाग में तकनीकी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर खासकर युवाओं में वह काफी फेमस हैं।
‘देशभक्त टेक्नोक्रेट’ का मिल चुका है खिताब, Gen Z देख रहे भष्टाचार के खिलाफ ‘मसीहा’
बिजली विभाग में तकनीक को शामिल करने, नेपाल के देहात इलाके तक बिजली पहुंचाने के लिए कुलमन को ‘देशभक्त टेक्नोक्रेट’ के खिताब से नवाजा जा चुका है। नेपाली मीडिया के अनुसार वह बेहद सरल और सादगी भरे शख्स हैं। अब जब वर्तमान में नेपाल में खासकर युवा सड़कों पर भष्टाचार के खिलाफ उतरे हुए हैं तो Gen Z के एक वर्ग ने उनका नाम अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए आगे बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें: शिवपुरी ही क्यों बना केपी शर्मा ओली का ‘Safe House’, खतरे के समय किन-किन राजनीतिक हस्तियों का रह चुका है ‘ठिकाना’
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
5 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
13 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
15 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
15 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
18 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
20 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
20 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines