Ishaq dar appointed deputy prime minister of pakistan: पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। यहां विदेश मंत्री इशाक डार को देश का नया उप प्रधानमंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बाद अब वे देश कि सदर होंगे। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार कैबिनेट डिवीजन द्वारा रविवार को इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें इशाक डार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आदेश से उप प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि डार पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनके भाई शहबाज शरीफ के करीबी हैं।
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं डार
जानकारी के अनुसार इशाक डार की पाकिस्तान के तेज तर्रार नेताओं में गिनती होती है। वह मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले हैं। सालों पहले ही उनका परिवार पाकिस्तान में रहने आ गया था। लंबे समय से वह पाकिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट डार पीएमएल-एन की फंडिंग को संभालते हैं, उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिनती होती है।
भारत का क्या होगा फायदा?
इससे पहले इशाक डार का भारत के लिए सकारात्मक रवैया देखने को मिला था। पिछले माह उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया में दिए बयान में कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध 2019 से रुके हुए हैं। इन संबंधों को बहाल करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार गतिविधियों को शुरू करने पर जोर देते हुए कहा था कि दोनों तरफ के कारोबारी इसे लेकर आस लगाए बैठे हैं।
ये भी पढ़ें: सिर्फ यूक्रेन की सेना ही नहीं लड़ रही रूस से जंग, पुतिन की हेकड़ी निकालने को घरों में बन रहे ड्रोन
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
7 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
10 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
11 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
11 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
19 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
22 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
22 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
23 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
23 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines