Kamala Harris Personal Professional Life: अमेरिका में आजकल राष्ट्रपति चुनाव 2024 की सरगर्मियां चल रही हैं। देश के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने एक लेटर लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी और कहा कि उन्होंने देशहित में यह फैसला लिया है। साथ ही उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने और अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपनी सारी ऊर्जा केंद्रित करने का फैसला किया है।
2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति के रूप में चुनना था और यह मेरा सबसे अच्छा निर्णय रहा। आज मैं कमला हैरिस को इस वर्ष हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं। अब एक साथ आने और डोनाल्ड ट्रंप को हराने का समय है। ऐसे में अगर कमला हैरिस अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनती हैं तो वह एक नया इतिहास रच देंगी। इससे पहले उन्होंने उप-राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचा था। कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं। उनका भारत से बेहद खास कनेक्शन है, आइए जानते हैं कि कमला हैरिस कौन हैं?
कमला हैरिस की मां भारतीय
बता दें कि अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस एशियाई-अमेरिकी हैं। 20 अक्टूबर 1964 को जन्मी कमला भारतवंशी हैं, क्योंकि उनकी मां श्यामा गोपालन हैरिस भारत के तमिलनाड़ु के चेन्नई शहर से हैं। वे कैंसर रिसर्चर थीं और साल 2009 में उनका निधन हो गया था। कमला हैरिस के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका निवासी हैं। वे आजकल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। कमला हैरिस की छोटी बहन का नाम माया हैरिस है।
कमला के माता-पिता की मुलाकात UC बर्कले में हुई थी। कमला की मां श्यामा 1960 में और पिता 1961 में अमेरिका आए थे।दोनों ने मिलकर कई मानव अधिकार आंदोलनों में हिस्सा लिया, लेकिन जब कमला हैरिस 7 साल की थीं और माया बहुत छोटी थीं, जब दोनों ने तलाक ले लिया और अलग हो गए। कमला ने साल 2014 में डगलस एम्पहॉफ से शादी की। इसके बाद कमला भारतीय, अफ्रीकी, अमेरिकी कल्चर के साथ-साथ यहूदी ट्रेडिशन से भी जुड़ गईं।
कमला हैरिस की पढ़ाई लिखाई
बता दें कि कमला हैरिस ऑकलैंड में अपनी मां के साथ रहती थीं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। साल 2003 में वे सैन फ्रांसिस्को की जिला अटॉर्नी बनी थी। साल 2010 में कैलिफोर्निया की जिला अटॉर्नी बनीं और ऐसा करने वाली वे पहली महिला और पहली अश्वेत थीं।
कमला हैरिस साल 2017 में कैलिफोर्निया की जूनियर अमेरिकी सीनेटर बनीं और इस पद पर काम करने वाली वे दूसरी अश्वेत थीं। वे होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी, इंटेलिजेंस सेलेक्ट कमेटी, ज्यूडिशियरी कमेटी और बजट कमेटी में रह चुकी हैं। वर्तमान में कमला हैरिस अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं और इस पद पर रहने वाली वे पहली भारतीय मूल की महिला और अश्वेत हैं।
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
6 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
9 hrs agoLIVE: विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत
9 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
10 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
10 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
18 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
22 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 day agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 day agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines