पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन फ्रॉड केस में भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पुलिस ने 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सूत्रों ने सोमवार सुबह इसकी पुष्टि की। मेहुल चोकसी पर पीएनबी का 13 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज है। हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक के 13500 करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी है। मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की मांग रखी है। बेल्जियम के फेडरल पब्लिक सर्विस ऑफ जस्टिस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। कुछ दिनों पहले उसके बेल्जियम में होने की सूचना सामने आई थी। अब बेल्जियम में उसकी गिरफ्तारी की खबर सामने आई है।
3 देशों में 7 साल तक लंबी खोज के बाद पकड़ा गया चोकसी
गीतांजलि समूह के मालिक को भारत और बेल्जियम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कथित तौर पर कैंसर के इलाज की आड़ में स्विट्जरलैंड भागने की तैयारी कर रहा था। यह गिरफ्तारी भारतीय अधिकारियों द्वारा 3 देशों में 7 साल तक की गई लंबी खोज में एक बड़ी सफलता है। मेहुल चोकसी 2018 में भारत से भाग गया था। फिर वह एंटीगुआ और बारबुडा में दिखाई दिया, जहां उसने निवेश के जरिए नागरिकता हासिल की थी। इसके बाद वह कई सालों तक रडार से दूर रहा, लेकिन मई 2021 में उसे डोमिनिकन गणराज्य में अवैध प्रवेश के आरोप में पकड़ा गया, लेकिन कुछ दिनों तक जेल में रहने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
2021 में सामने आई थी हनी ट्रैप की कहानी
कुख्यात मेहुल चोकसी प्रकरण में उस समय एक उल्लेखनीय मोड़ आया था, तब मेहुल चोकसी ने खुद को ‘हनी-ट्रैप और अपहरण की साजिश में फंसे होने’ की कहानी बताई थी, जिसमें बारबरा जबारिका नामक एक हंगरी की महिला शामिल थी। उस समय मेहुल चोकसी ने हंगरी की महिला बारबरा जबारिका के जरिए हनी-ट्रैप में फंसाने की कहानी सुनाई थी। चोकसी ने बताया था कि उसे कथित तौर पर अगवा किया गया, प्रताड़ित किया गया और एक नाव पर बिठाया गया जो उसे एंटीगुआ से डोमिनिका ले गई। साथ ही चोकसी ने दावा किया था कि बारबरा इस साजिश का हिस्सा थी।
बारबरा जबारिका कौन है?
बारबरा जबारिका के लिंक्डइन प्रोफाइल में उसे बुल्गारिया की एक ‘प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एजेंट’ के रूप में बताया गया है। लिंक्डइन प्रोफाइल में बारबरा जबारिका ने खुद को एक अनुभवी सेल्स नेगोशिएटर के रूप में वर्णित किया है, जिसका डायरेक्ट सेल्स और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव है। साथ ही बारबरा ग्राहक सेवा, सेल्स नेगोशिएशन, लीडरशीप और टीम कोऑर्डिनेशन में कुशल है और उसे 10 साल से ज्यादा का सेल्स अनुभव, प्रॉपर्टी और रिटेल में मैनेजमेंट के पदों पर काम करने का अनुभव है।
बारबरा हनी ट्रैप में शामिल थी: मेहुल की पत्नी
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, डोमिनिका में मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के दौरान यह बात सामने आई कि मेहुल चोकसी बारबरा जबारिका के प्यार में पड़ गया था। चोकसी की पत्नी प्रीति ने आरोप लगाया था कि उसकी मुलाकात हंगेरियन नागरिक बारबरा जबरिका से 2020 में हुई थी और उन्होंने आरोप लगाया था कि वह हनीट्रैप योजना का हिस्सा थी। प्रीति चोकसी ने दावा किया था कि बारबरा ने झूठे बहाने से उससे दोस्ती की और कथित अपहरण से ठीक पहले उसे रात के खाने पर आमंत्रित किया और वहां पहुंचते ही उसे जबरन अपने साथ ले गई।
बारबरा ने दावे को किया था खारिज
हालांकि, बारबरा ने प्रीति चोकसी के दावों को खारिज किया और कहा कि ये आरोप और रिपोर्ट कि वह चोकसी की ‘गर्लफ्रेंड’ थीं, झूठ हैं। बारबरा ने दावा किया कि उसके पास अपनी आय और व्यवसाय है और उसे उसकी नकदी, सहायता, होटल बुकिंग, नकली आभूषण या किसी भी चीज की जरूरत नहीं है। उसने आगे दावा किया कि मेहुल चोकसी ने अपनी फर्जी पहचान बताई और उससे दोस्ती करने के लिए अपना नाम ‘राज’ बताया। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में बारबरा के हवाले से कहा गया है, ‘राज (मेहुल चोकसी) ही वह व्यक्ति था जिसने मुझसे संपर्क किया, मेरा नंबर मांगा और मुझसे ‘दोस्ती’ की, जो उसकी पत्नी के बयान के बिल्कुल विपरीत है।’
ये भी पढ़ें:- भारत आएगा मेहुल चोकसी! PM मोदी के इस फैसले ने खोला रास्ता? जानें क्या है भारत-बेल्जियम की संधि?
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
2 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
5 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
6 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
10 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
14 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
15 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
16 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
16 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
16 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines