हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर कौन? जिसे मारकर इजरायल ने 12 बच्चों की मौत का लिया बदला

Israel Attack on Beirut: इजरायल ने हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को ढेर करके 12 बच्चों की मौत का बदला ले लिया है। इसके लिए इजरायल ने बेरूत में एक बिल्डिंग को टारगेट करके लगातार कई हमले किए। इस हमले में आतंकी समेत 3 लोगों की मौत होने का खबर है।

विज्ञापन
इजरायल ने बिल्डिंग पर एक के बाद एक कई हमले किए।

Hezbollah Commander Fuad Shukr Killed: हिजबुल्लाह ने इजरायल में गोलान हाइट्स पर रॉकेट दागे। हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई, जिससे इजरायल बौखला गया और बदला लेने की ठान ली। बदले की आग बुझाने के लिए बीती रात इजरायल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला कर दिया। इस हमले में हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर फुआद शुकर मारा गया। उसे मारकर इजरायल ने अपने 12 बच्चों की मौत का बदला लिया।

इजरायल की सेना ने एक बिल्डिंग को टारगेट बनाया। सूचना मिली थी कि इसी बिल्डिंग में शुकर छिपा हुआ था। इसलिए उसे टारगेट करके हमला किया। इजरायल के सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने इजरायल की ओर से दावा किया कि हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मार दिया गया है। गत शनिवार को गोलान हाइट्स में मजदल शम्स पर हुए घातक रॉकेट अटैक के लिए शुकर ही जिम्मेदार था

 

कौन है टॉप कमांडर फुआद शुकर?

फुआद शुकर लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह का मेंबर था और टॉप कमांडर था। उसे हिजबुल्‍लाह नेता हसन नसरल्लाह का सलाहकार और दायां हाथ कहा जाता था। वह आतंकी हमलों की प्लानिंग करता था। उन्हें एग्जीक्यूट कराने की जिम्मेदारी भी शुकर की ही थी। वह पिछले कई साल से बतौर टॉप कमांडर अहम भूमिका निभा रहा था।

हिजबुल्लाह के कई ऑपरेशन उसकी प्लानिंग से ही पूरे हुए हैं। साल 1983 में लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिकी मरीन आर्मी की बैरकों पर बमबारी शुकर ने ही कराई थी। उस हमले में करीब 250 अमेरिकी कर्मियों ने जान गंवाई थी। इस हमले का बदला लेने के लिए अमेरिका शुकर की तलाश कर रहा था और उसका सुराग देने वाले को 5 मिलियन डॉलर इनाम देने की घोषणा भी की थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें