हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हाथ में राइफल और चेहरे पर मुस्कान… कौन थी हवा बलूच जिसने पाकिस्तानी सेना से लिया लोहा? VIDEO आया सामने

BLA ने इस हमले को ‘हेरोफ 2’ नाम दिया है. इस हमले में करीब 800 से 1,000 लड़ाके शामिल थे. विद्रोहियों ने मस्तुंग जेल से 30 कैदियों को छुड़ा लिया, ग्वादर में 11 प्रवासी मजदूरों की हत्या की और नुश्की के डिप्टी कमिश्नर को अगवा कर लिया.

विज्ञापन

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक महिला ‘फिदायीन’ का वीडियो जारी किया है. यह आत्मघाती हमलवार, उस हमले में शामिल थी, जिसने पूरे बलूचिस्तान प्रांत को दहलाकर रख दिया है. वीडियो में जो हमलावर दिख रही है, उसका नाम हवा बलूच बताया जा रहा है. वीडियो में ग्वादर फ्रंट पर पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करती दिख रही हैं.

विद्रोही समूह ने वीडियो मैसेज में कहा, ‘हवा बलूच ने साथी फिदायीन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निस्वार्थ भाव से लड़ाई लड़ी. यह उसकी मौत से बारह घंटे पहले भेजा गया अंतिम संदेश था.’

यह वीडियो, देर रात या सुबह के समय फोन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में हवा बलूच लाल और नीले रंग का कुर्ता और BLA लोगो वाली टोपी पहने हुए कैमरे में कहती है, ‘बलूच राष्ट्र, आज तुम्हारी एक बहन पंजाबी सेना का सामना कर रही है. अब आप लोगों को हिम्मत के साथ आगे आना चाहिए. हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है.’

विज्ञापन

साथ ही उसने कहा, ‘पाकिस्तान डर के मारे आगे नहीं आ रहा है. पाकिस्तान हमारा सामना नहीं कर सकता. आज खुशी का दिन है. आज हम दुश्मन का सामना कर रहे हैं. आज हम दुश्मन को दिखा देंगे कि बलूच मां-बहन अकेले नहीं हैं.’

जब एक दूसरे हमलावर ने उससे पूछा, ‘युद्ध कैसा है?’, तो उसने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘युद्ध में मजा आ रहा है’.

विज्ञापन

बलूच ने कैमरे की तरफ देखते हुए कहा, ‘हम बस दुश्मन का इंतज़ार कर रहे हैं; दुश्मन कहीं दिख नहीं रहा है. दुश्मन कायर है; वे बस दूर से गोली चला रहे हैं, और आगे आने की हिम्मत नहीं कर रहे. आओ, आओ, आज हम तुम्हारा इंतज़ार कर रहे हैं. आज तुम्हारा सामना बलूच महिला फ्रीडम फाइटर्स से होगा. आज तुम्हें पता चलेगा कि बलूच महिलाओं का सामना करना कितना मुश्किल है.’

वीडियो के आखिरी में हवा बलूच और एक अन्य लड़ाके के खून से लथपथ शवों को दिखाया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हवा बलूच एक शिक्षित युवती थी और उसके पिता भी BLA लड़ाके थे, जो 2021 में मारे गए थे. पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उन्होंने अब तक 140 से ज्यादा विद्रोहियों को मार गिराया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola