Hamas Commander Ahmed Al Ghandour killed by Israel: हमास ने पुष्टि की है कि गाजा पट्टी में इजराइली हवाई हमलों में निशाना बने कई टॉप कमांडर मारे गए हैं। आतंकवादी समूह के अनुसार, हमास के उत्तरी गाजा ब्रिगेड के कमांडर अहमद अल घंडौर और हमास के रॉकेट फायरिंग ऐरे के प्रमुख अयमान सियाम, हमलों में मारे गए।
कौन था कमांडर अहमद अल घंडौर ?
अहमद अल-घंडौर हमास की ब्रिगेड उत्तरी गाजा का टॉप कमांडर था, जो 18 वर्षों तक इस पद पर रहा। वाशिंगटन स्थित एक एड्वोकेसी ग्रुप के मुताबिक, आईडीएफ ने अतीत में कम से कम तीन बार अल घंडौर को मारने की कोशिश की थी, बता दें कि सबसे पहली कोशिश साल 2002 में हुई थी। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने 16 नवंबर को कहा कि इजराइली सेना ने दो बड़े हवाई हमलों में हमास के टॉप कमांडर को निशाना बनाया गया।
हगारी ने यह भी कहा था कि दूसरे हमले में समेह अल-सिराज, रावी मुश्तहा और एस्सम अल-डालिस सहित हमास पोलित ब्यूरो के टॉप कमांडर को निशाना बनाया गया था। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ये लोग हमले में मारे गए या नहीं।
हमास की कई कोशिश नाकाम
द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, हगारी ने कहा कि हमास हमले के परिणामों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। 24 नवंबर को, सेना ने खुलासा किया कि आईडीएफ और आईएसए खुफिया द्वारा निर्देशित आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने खान यूनिस में हमास नौसैनिक बलों के कमांडर अमर अबू जल्लाह को मार गिराया। अबू जल्ला समुद्र के रास्ते कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार था, जिसे आईडीएफ ने नाकाम कर दिया है। वहीं फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह से आतंकवादियों के गढ़ जेनिन में पांच फिलिस्तीनी मारे गए, जबकि तीन अन्य वेस्ट बैंक के विभिन्न इलाकों में मारे गए। मंत्रालय ने कहा कि सेंट्रल वेस्ट बैंक के अल-बिरेह में मारे गए लोगों में एक किशोर भी शामिल है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines