Who is Hamas Chief Commander Mohammed Deif: इजरायल में फिलिस्तीन समर्थित हमास ने तबाही का जो मंजर दिखाया है वो शायद ही किसी ने पहले देखा होगा। हमास के हमले में इजरायल के 900 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जमीनी और हवाई हमलों ने देश को खतरे में डाल दिया है। ऐसे में एक नाम सामने आया है, वो है मोहम्मद डायफ। डायफ हमास का खूंखार आतंकी कमांडर है, जिसने इजराइल पर हमले की पूरी साजिश को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि मोहम्मद डायफ गाजा के एक शरणार्थी शिविर में पैदा हुआ और यहीं पला-बढ़ा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास और इजरायली बलों के बीच लड़ाई गुरुवार को छठवां दिन है। दोनों ओर से लगातार हमले जारी हैं। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से कहा गया है कि इजरायल ने अपनी पूरी ताकत के साथ हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बनाई है।
कौन हैं मोहम्मद डायफ?
विकलांग फिलिस्तीनी लड़ाका मोहम्मद डायफ साल 2002 से हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख बना था। टीआरटी की एक रिपोर्ट के अनुसार डायफ ने 2002 से हमास की सैन्य शाखा कसम ब्रिगेड का नेतृत्व किया है। रिपोर्ट्स के आधार उसका जन्म साल 1960 के दशक के दौरान फिलिस्तीन के गाजा में खान यूनिस शरणार्थी शिविर में मोहम्मद दीब इब्राहिम अल-मसरी के रूप में हुआ था। उसने अपनी शिक्षा इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ गाजा से पूरी की है।
यह भी पढ़ेंः 25 वर्षीय लेडी फाइटर की पूरी दुनिया कर रही तारीफ, गांव में घुस रहे हमास के आतंकियों का ऐसे किया खात्मा
उस दौरान गाजा (1948 से 1967 तक) मिस्र के नियंत्रण में था। जून 1967 में छह दिन के युद्ध के बाद इजरायल ने सिनाई प्रायद्वीप, गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक, यरूशलेम के पुराने शहर और गोलान हाइट्स पर कब्जा किया था। डायफ के चाचा या पिता ने कथित तौर पर 1950 के दशक में सशस्त्र फिलिस्तीनियों की ओर से उसी क्षेत्र में की गई छापेमारी में भाग लिया था, जहां हमास के लड़ाकों ने शनिवार को वीकेंड के हमले के दौरान घुसपैठ की थी।
बताया जाता है कि हमास के विकलांग धर्मगुरु नेता शेख अहमद यासीन भी 2004 में इजरायली हवाई हमले में मारा गया था। इसके बाद डायफ भी पिछले दो दशकों से व्हीलचेयर से कसम ब्रिगेड चलाते हैं। उसे अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। डायफ के गुरु येह्या भी अय्याश बताया जाता है, जो पेशे से एक इंजीनियर हैं और हमास के लिए बम और अन्य हथियार बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं।
हमास में डायफ की भूमिका
हमास, एक इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन की स्थापना 1987 में वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी पर इजरायल के कब्जे के बाद पहले इंतिफादा या फिलिस्तीनी विद्रोह के दौरान हुई थी। एफटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले इंतिफादा के दौरान डायफ की उम्र 20 साल थी। उसे इजराइलियों ने गिरफ्तार करके जेल भी भेजा गया था। माना जाता है कि हमास के साथ डायफ का रिश्ता गाजा के इस्लामिक विश्वविद्यालय में शुरू हुआ था, जहां कई फिलिस्तीनी नेता अपने विश्वविद्यालय काल के दौरान देश के मुक्ति आंदोलनों में शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
12 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
14 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
15 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
20 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
21 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
23 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines