---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन हैं बोलसोनारो? जिन्हें कहा जाता है ‘ब्राजील का हिटलर’, भारत के बन चुके हैं मेहमान

Brazil Former President Bolsonaro: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को उनकी तानाशाही के लिए लोग जानते हैं। एक बार फिर से वह सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनको तख्तापलट के आरोप में हाउस अरेस्ट किया गया है। इसके पहले भी उनके खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

Brazil Former President Bolsonaro: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को हाउस अरेस्ट किया है। उन पर ब्राजील में तख्तापलट करने का आरोप लगा है। हाउस अरेस्ट के लिए कोर्ट ने ऑर्डर दिया, जिसके बाद उनसे किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई। साथ ही उनके फोन की भी जांच की जा रही है। बता दें कि यह वही बोलसोनारो हैं, जो 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि बनकर भारत पहुंचे थे। उनको लोग ब्राजील का हिटलर भी कहते हैं।

कौन हैं जेयर बोलसोनारो?

जेयर बोलसोनारो ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति हैं। उनको लेकर कहा जाता है कि वह रंगभेद, महिलाओं और समलैंगिकता के कट्टर विरोधी हैं। महिलाओं के लिए वह कई बार अपमानजनक बातें कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने ये भी स्वीकारा कि वह तानाशाही के पक्ष में हैं। उन्होंने ब्राजील की जेलों को पापों को धोने की सबसे बेहतरीन जगह बताया था।

---विज्ञापन---

समलैंगिकता के कट्टर विरोधी

समलैंगिक लोगों के खिलाफ उनके मन में इतनी कड़वाहट है कि इसको लेकर उन्होंने कहा था कि अगर कोई दो लड़के मुझे सड़क पर दिख जाएं, तो मैं उनको वहीं पर थप्पड़ जड़ दूंगा।’ यही नहीं उन्होंने अपने बेटे को लेकर कहा था कि अगर वह समलैंगिक है, तो मैं उसे किसी सड़क हादसे में मरने देखना पसंद करूंगा।

ये भी पढ़ें: ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो के समर्थकों का हंगामा, संसद और सुप्रीम कोर्ट में की तोड़फोड़

---विज्ञापन---

ब्राजील में सरकार बनाने का कर चुके हैं दावा

बोलसोनारो इसके पहले भी ब्राजील में सरकार बनाने का दावा कर चुके हैं। 2015 में उन्होंने एक महिला साथी को लेकर बयान दिया कि वह रेप करने के लायक नहीं है। इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। उन्होंने लोकतंत्र पर कहा था कि ‘नागरिकों के वोट डालने से कुछ नहीं बदलने वाला है।

उन्होंने कहा था कि बदलाव के लिए गृहयुद्ध की जरूरत है। हम वो करेंगे जो किसी सरकार ने नहीं किया। 30,000 लोगों को हम मारेंगे और इसमें कुछ बेगुनाहों की मौत भी होती है, तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ब्राजीलिया में दंगों और तोड़फोड़ पर दुनिया की नजर, PM मोदी बोले- ब्राजील के अधिकारियों को हमारा पूरा समर्थन

First published on: Aug 05, 2025 11:27 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola