इंजीनियर अमित गुप्ता कौन? जिसे डेटा चोरी के आरोप में कतर पुलिस ने हिरासत में लिया

गुजरात के राजकोट निवासी अमित गुप्ता को कतर में पिछले तीन महीने से हिरासत में रखा गया है। वहीं इसको लेकर अमित गुप्ता के माता-पिता ने पीएमओ और दूतावास से मदद मांगी है।

Amit Gupta and His Family

Amit Gupta and His Family

विज्ञापन

कतर में टेक महिंद्रा के कंट्री हेड अमित गुप्ता कथित तौर पर डेटा चोरी मामले में 1 जनवरी से हिरासत में हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अमित को कतर में अधिकारियों ने 1 जनवरी को अरेस्ट किया था। उनकी मां पुष्पा गुप्ता ने वडोदरा में इसकी जानकारी मीडिया को दी तो मामले का खुलासा हुआ। गुप्ता के पिता ने कहा कि उन्हें कतर राज्य सुरक्षा पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया है।

डेटा चोरी का आरोप

गुप्ता के परिवार ने कहा कि वे निर्दोष हैं। उन पर डेटा चोरी का आरोप झूठा लगाया गया है। वे उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं और पीएमओ से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। गुप्ता की मां ने कहा कि वह कतर गई थी, जहां वह भारतीय राजदूत से मिली थीं। हालांकि उनको लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी दूतावास की ओर से सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

बीजेपी सांसद हेमंग जोशी ने बताया कि वडोदरा निवासी गुप्ता पिछले 10 सालों से कतर में टेक महिंद्रा के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें कतर के सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि उनके माता-पिता कतर गए थे, लेकिन वे उनसे मिल पाने में सफल नहीं हुए।

जानें कौन हैं अमित गुप्ता?

गुजरात के वडोदरा में जन्मे अमित गुप्ता की शुरुआती पढ़ाई सेंट पाॅल बोर्डिंग स्कूल, कोलकाता और डाॅन बाॅस्को हाई स्कूल में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद जयपुर के मालवीय नगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से कंम्प्यूटर विज्ञान में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान से एमबीए किया। करियर की शुरुआत इमैजिनेटिव टेक्नोलाॅजीज में शुरू हुआ। जहां उन्होंने एक साल तक बिजनेस एसोसिएट के तौर पर काम किया। 2007 में वे इंफोसिस के असिस्टेंट मैनेजर बने।

विज्ञापन

2013 में वे दोहा चले गए और टेक महिंद्रा से जुड़ गए। अप्रैल 2022 में वे टेक महिंद्रा के कतर और कुवैत के हेड बन गए। अब उन्हें पिछले तीन महीनों से कतर की जेल में रखा गया है। उन पर डेटा चोरी का आरोप है, जिसे उनके परिवार ने नकार दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ