हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं 39 साल की 'बार्बी' कात्या मिजुलिना? पुतिन को जिससे 71 की उम्र में हुआ प्यार

Who is Ekaterina Mizulina in Hindi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, उनकी नई गर्लफ्रेंड का नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि वह एकातेरिना कात्या मिजुलिना नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये महिला कौन है।

विज्ञापन
Vladimir Putin Ekaterina Mizulina

Who is Ekaterina Mizulina in Hindi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लाइफ रहस्यों से भरी है। हाल ही उनके आलोचक और विपक्षी नेता एलेक्स नवलनी की हत्या की खबर सामने आई थी। अब पुतिन के निजी जीवन से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि 71 साल के पुतिन प्यार में पड़ गए हैं। उन्हें 39 साल की एक लड़की से प्यार हुआ है। जिसका नाम एकातेरिना कात्या मिजुलिना है, जो बार्बी जैसी दिखती है।

कौन हैं एकातेरिना कात्या मिजुलिना 

जानकारी के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन कथित तौर पर 39 साल की एकातेरिना कात्या मिजुलिना के साथ रिलेशनशिप में हैं। लंदन से पढ़ीं बार्बी जैसी दिखने वाली कात्या मिजुलिना रूस की सेफ इंटरनेट लीग का नेतृत्व कर रही हैं। वह सेंसरशिप प्रमुख हैं। जानकारी के अनुसार, कात्या पुतिन समर्थक सीनेटर एलेना मिजुलिना की बेटी हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में पुतिन के प्रेम संबंधों की खबर सामने आई है। सीनेटर एलेना मिजुलिना यूक्रेनी विरोधी रुख के बारे में चर्चित हैं।

ट्रांसलेटर के रूप में काम कर चुकी हैं मिजुलिना

मिजुलिना ने 2004 में लंदन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से ग्रेजुएशन किया था। वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने चीन में रूस के आधिकारिक रिप्रजेंटेशंस में ट्रांसलेटर के रूप में काम किया है। उनके पिता प्रोफेसर मिखाइल मिजुलिन मॉस्को में शिक्षक हैं। मिजुलिना ऑनलाइन सेंसरशिप की पक्षधर हैं। वह Google और विकिपीडिया के खिलाफ भी अभियान चलाने की पैरवी करती दिखाई देती हैं।

विज्ञापन

फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं वाइफ

पुतिन को इससे पहले पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ल्यूडमिला पुतिना से भी प्यार हुआ था। जो उनकी पूर्व पत्नी रह चुकी हैं। ल्यूडमिला के साथ उनकी शादी 1983 से 2014 तक चली। ये भी कहा जाता है कि पुतिन ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जिमनास्ट अलीना काबेवा के साथ भी रिलेशनशिप में थे। उनसे उनके दो बच्चे भी हैं।

एलेक्स नवलनी ने दी थी खबर

खास बात यह है कि एलेक्स नवलनी ने ही पुतिन और मिजुलिना के रिश्ते का खुलासा किया था। उनके अलावा रूस के पत्रकार ओल्गा रोमानोवा का कहना है कि कात्या मिजुलिना पुतिन की पसंद हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या एलेक्सी नवलनी के बाद उनकी पत्नी देंगी पुतिन को चुनौती? रूस में कितना असर रखती हैं यूलिया 

ये भी पढ़ें: पुत‍िन से पंगा मतलब ‘सजा-ए-मौत’! यकीन न हो तो देख लें ये ल‍िस्‍ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola