---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

MI6 First Woman Chief: कौन हैं ब्लेज मेट्रेवेली? जो बनीं UK की खुफिया एजेंसी MI6 की पहली महिला चीफ

MI6 First Woman Chief: मेट्रेवेली यूनाइटेड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने घोषणा करते हुए बताया कि ब्लेज मेट्रेवेली UK की खुफिया एजेंसी MI6 की नई चीफ होंगी। इसके बाद से ही ब्लेज मेट्रेवेली को लेकर चर्चा बढ़ गई। क्योंकि वह खुफिया एजेंसी MI6 की पहली महिला चीफ बनी हैं। चलिए जानते हैं कि ब्लेज मेट्रेवेली कौन हैं।

---विज्ञापन---

MI6 First Woman Chief: इस समय खबरों में ब्लेज मेट्रेवेली नाम की महिला छाई हुई है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि ब्लेज मेट्रेवेली यूनाइटेड किंगडम (UK) की खुफिया एजेंसी MI6 की चीफ बनी है। वह UK की खुफिया एजेंसी MI6 की बागडोर संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। खुद UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बताया था कि ब्लेज मेट्रेवेली को MI6 की 18वीं चीफ नियुक्त किया गया है। 166 साल पुरानी MI6 के इतिहास में पहली बार किसी को एजेंसी का मुखिया बनाया गया है। तो चलिए जानते हैं कि ये इतिहास रचने वाली ब्लेज मेट्रेवेली कौन हैं? और उन्होंने अब क्या कुछ हासिल किया है।

MI6 की चीफ बनी ब्लेज मेट्रेवेली

प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि ब्लेज मेट्रेवेली विदेशी खुफिया संगठन की 18वीं प्रमुख होंगी। ब्लेज मेट्रेवेली सर्दियों में अपना पदभार संभालेंगी। उन्हें भी पहले के चीफ की तरह C नाम से संबोधित किया जाएगा। ब्लेज मेट्रेवेली MI6 की चीफ उस वक्त बनी है, जब दुनियाभर में खुफिया एजेंसी साइबर और AI की वजह से बढ़ी हुई चुनौतियों का सामना कर रही है।

---विज्ञापन---

कौन हैं ब्लेज मेट्रेवेली?

बता दें कि MI6 का चीफ एजेंसी का एकमात्र ऐसा सदस्य होता है जिसका नाम पब्लिक डोमेन में होता है। MI6 का चीफ सीधे विदेश मंत्री को रिपोर्ट करता है। इसलिए ब्लेज मेट्रेवेली के बारे में बहुत कम जानकारी ही मौजूद है। फिलहाल, मेट्रेवेली 47 साल की हैं। उन्होंने कैंब्रिज के पेमब्रोक कॉलेज से पढ़ाई की है। मेट्रेवेली ने साल 1999 में खुफिया एजेंसी से अपने करियर की शुरुआत की है। उन्होंने खुफिया एजेंसी में बतौर अधिकारी काम की शुरुआत की। उन्होंने यूरोप और वेस्ट एशिया में हुए कई ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: PM Modi Canada Visit: कनाडा पहुंचे पीएम मोदी, G-7 समिट में लेंगे हिस्सा, जानें कैसा है प्रवासियों में उत्साह?

मेट्रेवेली का नाम ‘Q’

डाउनिंग स्ट्रीट ने एक बयान में बताया कि ब्लेज मेट्रेवेली अभी MI6 के जनरल डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्हें ‘Q’ के नाम से जाना जाता है। फिलहाल, वह MI6 में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की जिम्मेदारी संभालती हैं। वहीं MI6 के पूर्व चीफ ने बताया कि मेट्रेवेली एक अनुभवी और सक्सेसफुल ऑपरेशनल ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि मेट्रेवेली काफी लंबे समय से मनुष्य को मशीन से जोड़कर समृद्ध बनाने पर काम कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि मेट्रेवेली के पास इसको लेकर एक बेहतरीन प्लान है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2025 09:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola