Who is Bankim Brahmbhatt: अमेरिका में आजकल भारतीय मूल के कारोबारी बंकिंम ब्रह्मभट्ट काफी सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन पर दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनी ब्लैकरॉक ने 4000 करोड़ (500 मिलियन) से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है. बंकिंम ब्रह्मभट्ट टेलीकॉम कंपनी कैरिऑक्स के CEO हैं, जिन पर फर्जी बिल और फर्जी खाते बनाकर ब्लैकरॉक कंपनी से लोन लेने का आरोप है. इनके खिलाफ केस दर्ज कराकर लोन की वसूली कराने की मांग की गई है. फ्रॉड उजागर होने के बाद उनका लिंक्डइन प्रोफाइल डिलीट हो गया है, वहीं केस अमेरिका की अदालत में विचाराधीन है.
कौन है बंकिम ब्रह्मभट्ट?
बंकिम ब्रह्मभट्ट बैंकाई ग्रुप के संस्थापक हैं और करीब 30 साल से टेलीकॉम सेक्टर में एक्टिव हैं. वे ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉयस कंपनी के मालिक एवं CEO भी हैं. बंकिम ब्रह्मभट्ट भारत में जन्मे थे, लेकिन वर्तमान में अमेरिका में बसे हैं. न्यूयॉर्क की गार्डन सिटी में उनका हेड ऑफिस है. उनकी कंपनी दुनियाभर में टेलीकॉम सर्विस प्रदान करती है. उन्होंने कैरिऑक्स नामक टेलीकॉम कंपनी के नाम पर लोन लिया है. साल 2020 से अब तक उन्होंने कई इन्वेस्टर्स से लोन लिया, जिनमें HPS इन्वेस्टर्स पार्टनर्स की कंपनी ब्लैकरॉक भी शामिल है. इसी कंपनी ने ही अब धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है.
कहां है बंकिम ब्रह्मभट्ट?
ब्लैकरॉक कंपनी की जांच टीम के अनुसार, फ्रॉड का खुलासा होने के बाद बंकिम अंडरग्राउंड हो गया है और शक है कि वह भारत में छिपा है. उसका न्यूयॉर्क की गार्डन सिटी स्थित ऑफिस जुलाई महीने से ही बंद पड़ा है. वहां आजकल कोई आते-जाते नजर नहीं आता. चर्चा है कि बंकिम ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए अमेरिकी की कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई है, वहीं उनके वकील ने धोखाधड़ी के आरोपों का खंडन किया है. ऑफिस के पास ही उनका घर है, जहां 2 BMW, एक पोर्श, एक टेस्ला, एक ऑडी गाड़ी खड़ी है, लेकिन वे धूल फांक रही हैं, वहां कोई इंसान नजर नहीं आता.
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
6 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
11 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
12 hrs agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
17 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
17 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
18 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
18 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines