Netanyahu Khamenei assassination: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष खत्म हो जाएगा। उन्होंने ईरान के खिलाफ चल सैन्य कार्रवाईयों को लेकर कहा कि उनका उद्देश्य संघर्ष को बढ़ाना नहीं बल्कि उसे खत्म करना है। हालांकि इससे पहले अमेरिका ने नेतन्याहू के इस फैसले को वीटो कर दिया था। उन्हें डर था कि इससे संघर्ष और बिगड़ सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई जिनको मारने की बात नेतन्याहू ने की है।
धार्मिक गुरु थे खामेनेई के पिता
अयातुल्ला अली खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर हैं। सैन्य व्यवस्था से लेकर अर्थव्यवस्था तक पूरे देश में उनकी मंजूरी के बिना कुछ भी नहीं होता। वे ईरान के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं। खामेनेई ईरान के सुप्रीम और सर्वोच्च लीडर हैं। 85 साल के खामेनेई को 1989 में ईरान के संस्थापक रूहोल्लाह खुमैनी की मृत्यु के बाद सुप्रीम लीडर चुना गया था। खामेनेई का जन्म 1939 में उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में हुआ। उनके पिता धार्मिक गुरु थे।
ये भी पढ़ेंः न्यूज पढ़ रही थी एंकर, गिरने लगे बम, जान बचाकर भागी पत्रकार
अली खामेनेई कितने ताकतवर?
खामेनेई 1962 में मोहम्मद रेजा पहलवी के खिलाफ अयातुल्लाह खुमैनी के आंदोलन में शामिल हो गए। फिर उनके अनुयायी बन गए। मोहम्मद रेजा पहलवी के खिलाफ खामेनेई कई मौकों पर जेल भी गए हैं। साल 1979 में इस्लामी क्रांति के बाद जब ईरान को चलाने के लिए अंतरिम सरकार बनी तो खामेनेई को इसमें जगह मिली। इसके बाद वे ईरान के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर और आईआरजीसी के प्रमुख भी बने। ईरान के संविधान के अनुसार सुप्रीम लीडर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के नीति निर्धारक होते हैं। सुप्रीम लीडर ही ईरान की घरेलू और विदेश नीति के निर्धारक होते हैं।
अकूत संपत्ति के मालिक हैं खामेनेई
ईरान के सुप्रीम लीडर सशस्त्र बलों के कमांडर इन चीफ होते हैं। इसके अलावा खुफिया और सुरक्षा अभियानों को कंट्रोल करते हैं। उसके पास न्यायपालिका, सरकारी रेडियो टेलीविजन नेटवर्क, आईआरजीसी के सर्वोच्च कमांडर को नियुक्त और बर्खास्त करने की शक्ति है। इसके अलावा खामेनेई ईरान की संरक्षक परिषद के बारह सदस्यों में 6 को नियुक्त करते हैं। अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई के पास 200 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है। खामेनेई के कमाई का अधिकांश हिस्सा पेट्रोलियम और गैस की कंपनियों से आता है। इसके बाद उन्हें चंदा भी मिलता है।
ये भी पढ़ेंःडोनाल्ड ट्रंप ने G7 समिट बीच में क्यों छोड़ा? बोले- ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
52 mins agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
2 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
3 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
3 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
6 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
7 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
8 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
10 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के धरने को खत्म करने की कोशिश, आला अधिकारी कर रहे बात
10 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines