हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

डिपोर्ट लोगों को जंजीरें पहनाने का वीडियो, White House की पोस्ट पर एलन मस्क बोले-WOW

White House की तरफ से जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि डिपोर्ट करने से पहले लोगों को जंजीर से बांधा जा रहा है। वीडियो में सच्चाई दिखाई दे रही है। इस पर एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी। पूरी खबर पढ़ें!

विज्ञापन

Video Of Deportation Process from US: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेज दिया गया लेकिन जिस तरह से उनके साथ व्यवहार उस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अमेरिका से लौट भारतीयों ने बताया कि उन्हें जंजीर से बांधा गया था और जानवरों जैसा व्यवहार किया गया। अब White House की तरफ एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को किस तरह डिपोर्ट किया जा रहा है। इस वीडियो पर एलन मस्क ने खुशी जताई है, जबकि भारत में इस पर सियासत शुरू हो गई है।

वीडियो में दिखाया गया है एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। ये अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे लोग हैं, जिन्हें डिपोर्ट किया जाना है। एयरपोर्ट पर विमान के सामने लोगों को जंजीर से बांधा जा रहा है। हाथ और पैर को जंजीर से बांधने के बाद उन्हें विमान में बैठाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यह स्पष्ट हो रहा है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को जंजीर से बांध कर वापस भेजे जाने की बात सही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जिन लोगों को जंजीर से बांधा गया है, वे लोग कौन हैं और किस देश के निवासी हैं?

एलन मस्क ने वीडियो पर ली चुटकी

हालांकि वीडियो White House की तरफ से जारी किया गया है। ऐसे में लोगों का मानना है कि भारतीय लोगों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया होगा। White House की तरफ से जारी किए गए वीडियो पर एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी है। एलन मस्क ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि WOW!

विज्ञापन


वहीं वीडियो सामने आने के बाद अब भारत में इस पर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लिखा है कि अमेरिका हर दिन भारत का अपमान कर रहा है। White House हाथ में हथकड़ी पैरों में बेड़ियां डालकर भारतीयों की तस्वीर जारी कर रहा है। महामानव की महाचुप्पी देश को परेशान कर रही है। 144 करोड़ भारतीयों का रहनुमा इतना संवेदनहीन कैसे हो सकता है? मोदी के मुंह से विरोध का एक शब्द क्यों नहीं?

यह भी पढ़ें : Bihar News: डांसर की मांग भर माना था वाइफ, ससुर ने बर्बाद की लाइफ, बहु मानने से इनकार

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिका से तीन जहाज डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंच चुका है। अब तक कुल 332 लोगों को अमेरिका से डिपोर्ट किया जा चुका है। इसमें शामिल एक शख्स ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान बेड़ियों में जकड़े हुए थे और हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीरें बंधी हुई थीं। विमान में तीन महिलाएं और तीन बच्चे थे, जिन्हें हथकड़ी नहीं लगाई गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola