मंगलवार को व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने बाड़ के ऊपर से एक सेल फोन फेंक दिया। इस घटना के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस ने तत्काल लॉकडाउन लागू कर दिया और वहां मौजूद प्रेस कर्मियों को जल्दबाजी में जेम्स एस. ब्रैडी ब्रीफिंग रूम में ले जाया गया। लगभग 30 मिनट तक चली जांच के बाद सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की कि फेंका गया उपकरण एक सामान्य सेल फोन था, जिसे खतरे के रूप में नहीं पाया गया। इसके बाद लॉकडाउन हटा लिया गया और स्थिति सामान्य हो गई।
क्या था मामला?
सुबह करीब 11:30 बजे (ईटी) सीक्रेट सर्विस ने नॉर्थ लॉन पर एक संदिग्ध वस्तु फेंके जाने की सूचना मिली। जिसके बाद सीक्रेट सर्विस तुरंत एक्टिव हो गई। शुरुआत में यह पता नहीं चल पाया कि फेंकी गई वस्तु क्या है। इसके कारण पेनसिल्वेनिया एवेन्यू को बंद कर दिया गया और प्रेस कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। उस समय प्रेसकर्मी शिक्षा सचिव लिंडा मैकमाहन के साथ एक अनौपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए नॉर्थ लॉन पर इंतजार कर रहे थे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बाद में बताया कि ‘किसी ने बाड़ के ऊपर से अपना फोन फेंक दिया।’ सीक्रेट सर्विस ने डिवाइस की जांच की और इसे सुरक्षित घोषित करने के बाद दोपहर 11:56 बजे लॉकडाउन हटा लिया। प्रेस को फिर से नॉर्थ लॉन पर लौटने की अनुमति दी गई।
सीक्रेट सर्विस ने खाली कराया एरिया
सीक्रेट सर्विस ने त्वरित और सतर्क प्रतिक्रिया देते हुए पूरे क्षेत्र को खाली कराया और डिवाइस की सुरक्षा जांच शुरू की। पत्रकार जेसिका मार्केज ने बताया कि यह एक सावधानीपूर्ण कदम था, क्योंकि किसी भी अनजान वस्तु को संभावित खतरे के रूप में देखा जाता है। जांच के बाद जब यह पुष्टि हुई कि यह केवल एक सेल फोन था, तब सीक्रेट सर्विस ने ‘ऑल क्लियर’ घोषित किया।
यह घटना हाल के दिनों में व्हाइट हाउस की सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाओं में से एक है। हाल ही में, 2024 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले के बाद सीक्रेट सर्विस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। इसके अलावा, मार्च 2025 में एक बच्चे के बाड़ पार करने की घटना ने भी सुरक्षा व्यवस्था को चर्चा में लाया था।
जारी नहीं हुआ है आधिकारिक बयान
सीक्रेट सर्विस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि फोन फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं। व्हाइट हाउस ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, प्रेस पूल को दोपहर 12:20 बजे पाम रूम में इकट्ठा होने के लिए कहा गया, क्योंकि राष्ट्रपति पिट्सबर्ग के लिए रवाना होने वाले थे।
ये भी पढ़ें- निमिषा प्रिया की फांसी की सजा बरकरार, सिर्फ टाला गया है दिन
संबंधित खबरें
इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का
7 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
7 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
11 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
11 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines