White House: अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास वाइट हाउस के सामने हुई गोलीबारी में वहां तैनात दो नेशनल गार्ड के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल हो गए. वाइट हाउस के मुताबिक दोनों सदस्यों को जानलेवा चोटें आई हैं. दोनों ही अस्पताल में भर्ती. इस दौरान नेशनल गार्ड्स की तरफ से की गई फायरिंग में आरोपी शूटर भी गोली लगने से घायल हुआ है. आरोपी को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस पर अपना गुस्सा निकाला है और कहा कि इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी.
मूलरूप से अफगान का रहने वाला रहमानुल्लाह लकनवाल
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए शूटर की पहचान अफगान मूल के 29 बर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है. आरोपी 2021 में बाइडन प्रशासन की नीति के तहत अमेरिका आया था. वहीं इस मामले में एफबीआई आतंकी हमले के रूप में जांच कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक तस्वीर की वायरल हो रही है. इस तस्वीर को कथित तौर पर वाइट हाउस शूटिंग के आरोपी की बताई जा रही है. इस गोलीबारी को लेकर डीसी के मेयर म्यूरिल बाउजर ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह टार्गेटेड अटैक किया था. घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, इस फायरिंग का शिकार दोनों नेशनल गार्ड्स सदस्यों के सिर में गोली लगी है. जिससे उनकी हालत गंभीर है.
यह भी पढ़ें- व्हाइट हाउस परिसर पर आतंकी अटैक, दो नेशनल गार्ड को लगी गोली; कुछ घंटे में अफगानी शूटर गिरफ्तार
अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के साथ करता था काम
वहीं एफबीआई प्रमुख काश पटेल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है। उसका क्या मकसद था इसके बारे में फिलहाल जांच के बाद ही पता चलेगा. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि रहमानुल्लाह पिछले काफी समय से वाशिंगटन में ही रह रहा है, लेकिन अभी उसकी और जानकारी निकाली जा रही है। एनबीसी ने रहमानुल्लाह के एक करीबी रिश्तेदार के अनुसार रहमानुल्लाह और उसकी पत्नी के कुल पांच लड़के हैं. बताया जा रहा है कि 2021 में अमेरिका आने से पहले वह अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के साथ काम करता था. 10 साल तक अफगान सेना में काम किया. उस दौरान वह कंधार के एक अड्डे पर तैनात रहा.
यह भी पढ़ें- हांगकांग के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग से हाहाकार, अब तक 44 की मौत, सैकड़ों लापता
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
6 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines