---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

विदेश में हुआ भारत की शान White Bengal Tigers का जन्म, जानिए क्यों खास है ये अद्भुत जानवर

White Bengal Tiger: ब्यूनस आयर्स चिड़ियाघर में चार प्यारे सफेद बंगाल टाइगर शावकों ने जन्म लिया है। सफेद बंगाल टाइगर की घटती संख्या के समय में इन शावकों के जन्म से चिड़ियाघर में खुशी की लहर है।

---विज्ञापन---

White Bengal Tiger: सफेद बंगाल टाइगर एक दिलचस्प प्रजाति है जो सदियों से वन्यजीव प्रेमियों को आकर्षित करती आई है। ये शानदार जीव जंगल में बहुत कम देखे जाते हैं, इनकी लगातार घट रही संख्या चिंता का विषय है। हाल ही में ब्यूनस आयर्स चिड़ियाघर में चार सफेद बंगाल टाइगर शावकों ने जन्म लिया है। जिसमें दो नर और दो मादा हैं, जन्म के समय हर एक शावक का वजन लगभग 1 किलोग्राम था।

सुंदरता से मन मोहते हैं सफेद बंगाल टाइगर

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स चिड़ियाघर में ये नन्हे शावक पैदा हुए हैं। इनको अपने माता पिता से विशिष्ट काली धारियां और गहरी नीली आंखें मिली हैं। बांग्लादेश, चीन, भारत और नेपाल जैसे देशों सहित एशिया के हरे-भरे जंगलों में बंगाल टाइगर जंगल का राजा कहलाते हैं। सभी बिल्ली प्रजातियों में ये सबसे बड़े होते हैं। लेकिन इनकी घटती संख्या का कारण इनकी खूबसूरती भी है, क्योंकि इनके आकर्षक होने की वजह से इनका शिकार ज्यादा किया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें… ‘जुबान वालों, बेजुबानों से सीखो’; मुंह में बोतल लिए Tiger का वीडियो देख वनप्रेमियों ने दिखाया आईना

भारत में कितने व्हाइट बंगाल टाइगर?

जानकारी के मुताबिक, भारत में लगभग 10000 जंगली टाइगर में से सिर्फ एक ही सफेद टाइगर जन्म लेता है। भारत में सफेद बाघ का पहला रिकॉर्ड 16वीं सदी में सामने आया था। 1807 से 1958 के बीच जंगल में सफेद बंगाल टाइगर कई बार देखे गए थे। उस वक्त जब बंगाल टाइगर दिखते थे तो मुठभेड़ होती, जिसमें कई बार उनकी मौत हो जाती थी। इसकी वजह से ये बहुत जल्द ही समाप्ति की ओर चले गए, क्योंकि पहले से ही इनकी संख्या कम थी। अनुमान है कि वर्तमान में दुनिया भर में सिर्फ 200 सफेद बाघ हैं। इसमें से 100 बाघ भारत में होने की जानकारी है।

---विज्ञापन---

भारत में कहां पर हैं सफेद बाघ?

अप्रैल 2024 में कोलकाता के अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन ने विशाखापत्तनम से एक सफेद टाइगर को शामिल करके अपने टाइगर परिवार की संख्या को बढ़ाया गया था। इसी तरह, लखनऊ, गोरखपुर, हैदराबाद, चेन्नई, मैसूर और भुवनेश्वर जैसे शहरों के जूलॉजिकल गार्डन में सफेद टाइगर की अच्छी आबादी देखने को मिलती है। भारत में कई ऐसे राष्ट्रीय उद्यान हैं जहां पर सफेद बाघ देखने को मिलते हैं। इसमें नंदनकानन प्राणी उद्यान, भुवनेश्वर, मैसूर चिड़ियाघर, मैसूर, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान, गोरखपुर और राजीव गांधी प्राणी उद्यान, पुणे का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें… बोर्डिंग से 5 मिनट पहले क्यों कैंसल हुई दरभंगा फ्लाइट? दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा…वीडियो वायरल

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2024 07:17 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola