Ahoo Daryaei Latest Update: ईरान की राजधानी तेहरान में सड़कों पर इनरवियर में घूमने वाली लड़की खूब सुर्खियों में है। पूरी दुनिया में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की का नाम अहू दरियाई है और वह तेहरान में ही एक यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट है। उसने हिजाब प्रथा का विरोध जताते हुए यह हरकत की और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
हालांकि ईरान में कानून है कि हिजाब प्रथा का पालन नहीं करने पर महिला को सजा दी जाती है। किसी लड़की या महिला को मौत की सजा देने के लिए उसके साथ रेप करने का कानून भी ईरान में बना हुआ है। रेप के बाद उसे पीट-पीट कर मार दिया जाता है। हालांकि अहू अभी पुलिस हिरासत में है, लेकिन उसे कहां और किस हालत में रखा गया है, इस बारे में सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने अहू को अज्ञात स्थान पर रखा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अहू दरियाई को ईरान की पुलिस ने एक अज्ञात जगह पर रखा गया है और उसे पागलखाने में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। यूनिवर्सिटी के कैंपस में इनरवियर में अहू को घूमते देखकर लोगों ने पुलिस को बुला लिया था। सादे कपड़ों में पुलिस वाले आकर उसे अपने साथ ले गए थे। उसके बाद से अब तक अहू के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
हालांकि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ईरान सरकार से अपील की है कि अहू को रिहा कर दिया जाए, क्योंकि उसने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है, जिसके लिए उसके कानूनी तौर पर सजा दी जाए, लेकिन उसकी हरकत के लिए उसे चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता है। हालांकि अभी तक इस अपील पर रिप्लाई नहीं आया है, लेकिन अहू की यह हरकत पूरी दुनिया ने देखी और अपने-अपने तरीके से रिएक्ट किया है।
पुलिस की इस हरकत के बाद उतारे कपड़े
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अहू बिना हिजाब पहने यूनिवर्सिटी में घूम रही थी। इस दौरान देश की मोरल पुलिस ने उसे रोक लिया और उसे हिजाब पहनकर आने को कहा। अहू ने ऐसा करने से मना कर दिया तो मोरल पुलिस वाले उसके साथ बदतमीजी करने लगे। उन्हेांने अहू की शर्ट फाड़ दी। इसके विरोध में अहू अपने सारे कपड़े उतारकर यूनिवर्सिटी में घूमने लगी। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। साथ ही ईरान की हिजाब प्रथा की भी खूब चर्चा हो रही है।
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
25 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
3 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
9 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
12 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines