World News: फ्रांस के गिसेल पेलिकॉट केस में 51 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। आरोपियों के बारे में जो जानकारी निकल सामने आई है, उसने चौंका दिया है। आरोपियों के सोशल स्टेट्स और प्रोफाइल को देखें तो ऐसा लगता है कि ये इंसान नहीं जानवर थे। फ्रांस के प्रसारणकर्ता TF1 के मुताबिक आरोपियों की उम्र 26 से 74 साल के बीच है। इनमें से ज्यादा का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। कइयों का परिवार है और ज्यादातर बच्चे हैं।
फ्रांस के अखबार ले मोंडे की पत्रकार हेलेन डेवनिक ने अपने संपादकीय में लिखा कि आरोपियों में फायर फाइटर्स, पत्रकार, छात्र, ट्रक ड्राइवर, जेल के गॉर्ड, नर्स, पेंशनर्स, पार्षद, दोस्त, प्रेमी, पिता और भाई तक शामिल हैं। ये एक ऐसी सच्चाई है, जिसे स्वीकार कर पाना मुश्किल है। उन्होंने लिखा है कि गिसेले टेलिकॉट का केस उस विचार को खारिज करता है कि अपराधी हमेशा पड़ोसी होता है। ले मोंडे की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ आरोपियों के खिलाफ घरेलू हिंसा और रेप के भी मामले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर ये सभी आरोपी दोषी पाए जाते हैं, उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती है। 2 सितंबर को मामले में ट्रायल शुरू हुआ था, और इसके दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। मामले में ज्यादातर आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला चल रहा है। इनमें कुछ ने कहा है कि उन्हें लगा कि यौन संबंध बनाने के लिए पति की अनुमति काफी है। वहीं कुछ अन्य ने कहा कि डोमिनिक पेलिकॉट ने उन्हें झांसा दिया कि गिसेले पेलिकॉट यौन संबंध बनाने के लिए तैयार हैं।
दूसरी ओर फ्रांस में गिसेले पेलिकॉट के समर्थन में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। फ्रांस भर में महिलाएं सड़कों पर आ गई हैं। पेरिस से लेकर मेर्सिले तक कम से कम 30 विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः पत्नी का रेप कराने को 50 लोगों को कैसे-कैसे ऑफर? आरोपी पति का कबूलनामा
क्या है मामला
बता दें कि पेरिस के बाहर प्रोवेंस कस्बे के मजान गांव में पेलिकॉट दंपती का ये मामला है। गिसेले पेलिकॉट का पति डोमिनिक पेलिकॉट 2011 से 2020 तक उन्हें रात में ड्रग्स देता रहा और अनजान लोगों को बुलाकर अपनी पत्नी का रेप करवाता था। इन कृत्यों का वह वीडियो भी बनाता था। एक मॉल में डोमिनिक द्वारा एक महिला के स्कर्ट का वीडियो बनाते समय पकड़े जाने के बाद ये मामला खुला। पुलिस ने 72 संदिग्धों की पहचान की है। 51 लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines