What is sponge bomb that is destroying Hamas tunnels in Gaza: फिलिस्तीनी आतंकी ग्रुप हमास और इजरायल के बीच गाजा में लड़ाई का शुक्रवार को 21वां दिन है। इजरायली सेना ने गुरुवार रात हमास के 5 सीनियर कमांडरों को मार गिराया। इनमें इंटेलिजेंस का डिप्टी हेड शादी बारूद भी शामिल था। 7 अक्टूबर के बाद से अब तक दोनों तरफ से करीब 8500 लोग मारे जा चुके हैं।
इजरायल ने गाजा में किया घुसपैठ
इजरायली सेना ने शुक्रवार को गाजा में घुसपैठ करते हुए जमीनी हमला किया है। लेकिन हमास की खतरनाक सुरंगें सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ी हैं। ऐसे में हमास के इस सीक्रेट हथियार सुरंगों को बर्बाद करने के लिए स्पंज बम का इस्तेमाल कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, हमास के पास विभिन्न प्रकार की सुरंगें हैं। कोई सैकड़ों किलोमीटर लंबी है तो कोई 80 मीटर तक गहरी-रेतीली 360 वर्ग किलोमीटर तटीय पट्टी और उसकी सीमाओं के नीचे चल रही हैं।
स्पंज बम फटने से क्या होता है?
दरअसल, स्पंज बम फोम से बना बम होता है। इससे अचानक फोम का विस्फोट होता है। इजरायल स्पंज बम का सुरंगों में विस्फोट करता है, जो तेजी से फैलता है और फिर कठोर हो जाता है।
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल केमिकल ग्रेनेड की टेस्टिंग भी कर रहा है। जिसमें कोई विस्फोटक नहीं है, लेकिन इसका उपयोग उन गैप या सुरंग के एंट्री को बंद करने के लिए किया जाता है, जहां से हमास के लड़ाके निकल सकते हैं।
हमास ने कैसे बनाया सुरंगें?
हमास का गठन 1987 में गाजा में किया गया था। कथित तौर पर 1990 के दशक के मध्य में सुरंगें खोदना शुरू कर दिया था। सुरंग नेटवर्क बनाने की एक प्रमुख वजह से हमास इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक की तुलना में गाजा में अधिक मजबूत है। 2005 में सुरंग बनाना आसान हो गया जब इज़रायल ने अपने सैनिकों और निवासियों को गाजा से बाहर निकाला। 2006 के चुनाव में हमास ने सत्ता हासिल की।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
7 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
9 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
23 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines