क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस? इंटरपोल ने खालिस्तानी आतंकी करनवीर सिंह के खिलाफ किया जारी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Interpol Red Corner Notice Khalistani Terrorist Karanvir Singh: भारत के खिलाफ विदेशों में रह कर साजिश करने वाले खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अब कार्रवाई तेज हो गई है। हाल ही में इंटरपोल ने पाकिस्तान में पनाह लेकर छिपे खालिस्तानी आतंकवादी करनवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक, इंटरपोल ने पाकिस्तान में छिपे खालिस्तानी आतंकवादी करनवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि खालिस्तानी आतंकी करनवीर सिंह पाकिस्तान में छिपे आतंकी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह का राइट हैंड है।
भारत विरोधी गतिविधियों में उसकी भूमिका कई बार सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करनवीर सिंह खालिस्तानियों का अहम हैंडलर है। इंटरपोल की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, करनवीर सिंह मूलरूप से पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है। उसके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, हत्या, आतंकी गतिविधियों के लिए पैसा जुटाने, आर्म्स एक्ट और आतंकी संगठन का सदस्य होना समेत कई गंभीर आरोप हैं।

यह भी पढ़ेंः भारत-कनाडा विवाद में सामने आई अमेरिका की चाल, निज्जर मामले में फाइव आइज देशों का क्या है रुख?
खालिस्तानी करनवीर सिंह को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने वाले इंटरपोल की अगर बात करें, तो पूरी दुनिया के 195 देश इसके सदस्य हैं। इंटरपोल के लुक आउट नोटिस के बाद दुनियाभर की पुलिस को उसके बारे में सचेत किया जाता है।
कहा जाता है कि इस नोटिस के बाद दुनिया के 195 देशों के एजिंसियां संबंधित आतंकी और उसकी आपराधिक जानकारियों एक दूसरे के साथ साझा करती हैं। रेड कार्नर नोटिस जारी होने के बाद पकड़े गए अपराधी को उस देश में भेजा जाता है, जहां उसने अपराध किए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: