क्या है ओरेश्निक मिसाइल? जिससे रूस ने यूक्रेन को बनाया निशाना, जानें क्यों दुनिया में मची खलबली

रूस ने गुरुवार देर रात यूक्रेन पर हमला किया. इस हमले में रूस ने अपनी अत्याधुनिक नई हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक मिसाइल’ का इस्तेमाल किया. इस हमले की पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय ने की है. हमले के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक बयान भी जारी किया गया. जिसमें कहा गया कि ‘रुसी सशस्त्र बलों ने उच्च-सटीकता वाले लंबी दूरी के जमीनी और समुद्री हथियारों से हमला किया. इस हमले में ओरेश्निक मोबाइल मीडियम-रेंज मिसाइल सिस्टम भी शामिल था.’

WhatsApp Image 2026-01-09 at 6.56.39 PM

Russia Ukraine War: रूस ने गुरुवार देर रात यूक्रेन पर हमला किया. इस हमले में रूस ने अपनी अत्याधुनिक नई हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक मिसाइल’ का इस्तेमाल किया. इस हमले की पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय ने की है. हमले के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक बयान भी जारी किया गया. जिसमें कहा गया कि ‘रुसी सशस्त्र बलों ने उच्च-सटीकता वाले लंबी दूरी के जमीनी और समुद्री हथियारों से हमला किया. इस हमले में ओरेश्निक मोबाइल मीडियम-रेंज मिसाइल सिस्टम भी शामिल था.’

विज्ञापन

रूस ने अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि ओरेश्रिक मिसाइल ने यूक्रेन में किस जगह को अपना निशाना बनाया है.

विज्ञापन

क्या है ओरेश्निक मिसाइल?

ओरेश्निक (Oreshnik) मिसाइल रूस द्वारा बनाई गई एक नई मध्यम-दूरी की हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) है. इस मिसाइल की खास बात है इसकी हाइपरसोनिक स्पीड. ये मिसाइल ध्वनि की गति से 10 गुना (Mach 10) से भी ज्यादा तेज गति से चल सकती है, जो लगभग 12,000 से 13,000 हजार किलोमीटर प्रति घंटा है. इसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 से 5,500 किलोमीटर है. जिसका मतलब है कि ये मिसाइल बहुत ही कम समय में पूरे यूरोप तक पहुंच सकती है और हमला कर सकती है. बता दें कि रूसी भाषा में ओरेश्निक का अर्थ होता है हेजल ट्री (Hazel Tree).

रूस की ओरेश्निक मिसाइल MIRV (Multi Independently Targetable Re-entry Vehicles) तकनीक से लैस है. वहीं, एक ही मिसाइल हवा में अलग होकर कई ठिकानों पर एक साथ हमला करने में सक्षम है. इस मिसाइल के जरिए परमाणु और विस्फोटक हथियार दोनों ले जाने में भी सक्षम है. यानी यह मिसाइल परमाणु विस्फोट भी करा सकती है.

विज्ञापन

ओरेश्निक मिसाइल से हुआ हमला- वोलोडिमिर जेलेंस्की

यूक्रेन पर रूस द्वारा हुए हमले के बाद राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा, ‘कीव और उसके आस-पास के इलाके में, रूस के बड़े हमले के बाद के हालात से अभी भी निपटा जा रहा है. सभी जरूरी सेवाएं तैनात कर दी गई हैं. 20 रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है. हमलों के बाद लविव क्षेत्र और हमारे देश के दूसरे क्षेत्रों में भी रिकवरी ऑपरेशन जारी हैं. राजधानी में चार लोग मारे गए हैं. इनमें एक एम्बुलेंस क्रू मेंबर भी शामिल है. मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. दर्जनों लोग घायल हुए हैं. एक रिहायशी इमारत पर दूसरा हमला भी हुआ – ठीक उसी समय जब पहले हमले के बाद फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स मदद पहुंचा रहे थे.

जेलेंस्की ने आगे कहा, कुल मिलाकर, कल रात 242 ड्रोन थे. एनर्जी सुविधाओं और आम लोगों के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हुए 13 बैलिस्टिक मिसाइलें, एक ओरेश्निक मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, साथ ही 22 क्रूज मिसाइलें भी थीं. यह हमला ठीक उस समय हुआ जब बहुत ज़्यादा ठंड पड़ रही थी. इसका मकसद सीधे आम लोगों की सामान्य जिंदगी को निशाना बनाना था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ