नई दिल्ली: चीन में करीब 30 लोग नए वायरस Langya से संक्रमित पाए गए हैं। लंग्या वायरस को निपाह और हेंड्रा वायरस के समूह का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है कि इतने लोग नए वायरस से कैसे संक्रमित हुए हैं, क्या ये लोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में वायरस के ट्रांसमिशन से संक्रमित हुए हैं, इसकी भी फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।
हेनिपावायरस (Henipavirus) या लांग्या वायरस (Langya virus ) के जानवरों से फैलने की बात की जा रही है। चीनी मीडिया के मुताबिक, अब तक शेडोंग और हेनान प्रांत में 35 लोग नए वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ये एक गंभीर वायरस है। वायरस संक्रमित मरीजों में मुख्य रूप से किसान शामिल हैं। संक्रमितों ने बताया कि उन्हें थकान, खांसी, भूख में कमी और दर्द के साथ-साथ अन्य समस्याएं हैं।
न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 35 संक्रमितों में ये वायरस कैसे फैली, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बीजिंग, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं के अनुसार, संक्रमण को बेहतर ढंग से समझने के लिए आगे की जांच की जरूरत है। ताइवान के रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा कि वह रिपोर्ट पर ध्यान दे रहा है और वायरस की जांच शुरू करने की योजना बना रहा है।
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, जानवरों से मनुष्यों में जर्म्स यानी कीटाणुओं का प्रसार, जिसे ज़ूनोस कहा जाता है, मनुष्यों में हर 10 ज्ञात संक्रामक रोगों में से छह से अधिक के लिए जिम्मेदार है।
चीन में कोरोनावायरस का पता चलने के लगभग तीन साल बाद एक नया जूनोटिक वायरस खोजा गया है। इस वायरस को लैंग्या हेनिपावायरस या लेवी के नाम से भी जाना जाता है। ये वायरस जानवरों और मनुष्यों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं और अभी तक इस वायरस के लिए कई दवा या वैक्सीन नहीं है।
संबंधित खबरें
9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
1 hr agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
3 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
4 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
6 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
7 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
9 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
10 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
11 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
11 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines