What is Israel Arrow-3 used first time against Houthi rebels: इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। इस युद्ध में बच्चे समेत हजारों लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच इजराइल ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ अपने नए हथियार एरो-3 मिसाइल इंटरसेप्टर का इस्तेमाल किया था। इजराइल की ओर से कहा गया कि एरो-3 का सफल परिचालन गुरुवार शाम सफलतापूर्वक किया गया। जिससे लाल सागर क्षेत्र में इजराइल की ओर लॉन्च किए गए लक्ष्य को प्रभावी ढंग से रोक दिया गया।
2017 में पहली बार परिचालनात्मक रूप से किया गया था तैनात
इजराइल के रक्षा बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल डैनियल हगारी ने कहा कि एरो-3 इंटरसेप्टर लॉन्च किया गया, जिससे लाल सागर से इजराइल की ओर आ रहे एक लक्ष्य जो शायद यमन से संभावित खतरे का संकता था, उसे सफलतापूर्वक रोका और नष्ट किया गया। बता दें कि इजराइल ने एरो 3 इंटरसेप्टर हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल को 2017 में पहली बार परिचालनात्मक रूप से तैनात किया गया था।
ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: अस्पतालों को निशाना बना रही इजराइली सेना; हर 10 मिनट में जा रही एक नवजात शिशु की जान
कितनी है एरो-3 की क्षमता
यह एक घातक लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली है जो 100 किमी (62 मील) से अधिक की ऊंचाई और अधिक दूरी पर बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने की क्षमता रखती है। एरो 3 इजराइल के एरो हथियार प्रणाली (एडब्ल्यूएस) का हिस्सा है, जो एक स्टैंडअलोन एंटी-टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली है। यह देश की बहुस्तरीय रक्षा मिसाइलों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसमें एरो 2, डेविड स्लिंग और आयरन डोम सक्रिय रक्षा प्रणालियां भी शामिल हैं, और इसे 2017 में इजरायली वायु सेना में शामिल किया गया था। मिसाइल को संयुक्त रूप से अमेरिका और इजरायल द्वारा विकसित किया गया था।
ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: अस्पतालों को निशाना बना रही इजराइली सेना; हर 10 मिनट में जा रही एक नवजात शिशु की जान
आईडीएफ ने कहा कि गुरुवार शाम को दक्षिण में एक प्रैट्रियट मिसाइल इंटरसेपर्टर बैटरी ने इजराइली क्षेत्र में घुसने से पहले ही एक और संदिग्ध लक्ष्य को रोक दिया। युद्ध के बीच यमन से लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद इजराइल ने लाल सागर की तरफ अपनी नौसैनिक उपस्थिति बढ़ा दी है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
51 mins agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
4 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
7 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
10 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
10 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
12 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
13 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines