---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

क्या होता है विरासत टैक्स? सैम पित्रोदा के बयान के बाद क्यों छिड़ा है सियासी घमासान?

What is Inheritance tax: अमेरिका में विरासत टैक्स का लॉ है। सैम पित्रोदा ने कहा है कि अमेरिका में अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और उसकी मौत हो जाती है, इस परिस्थिति में उसके बच्चों को पूरी संपत्ति नहीं मिलेगी।

---विज्ञापन---

Lok sabha elections 2024: लोकसभा चुनावों के बीच नेताओं की बयानबाजी जारी है। पिछले दिनों राजस्थान में पीएम मोदी के कांग्रेस द्वारा मां-बहनों का सोना लेकर घुसपैठियों में बांटने संबंधी बयान पर सियासी घमासान जारी है। इस बीच ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने व‍िरासत टैक्‍स (Inheritance Tax) को लेकर बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।

क्या होता है विरासत टैक्स? 

दरअसल, सैम पित्रोदा ने कहा है कि अमेरिका में अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और उसकी मौत हो जाती है। इस परिस्थिति में उसके बच्चों को पूरी संपत्ति नहीं मिलेगी। दरअसल, अमेरिका और अन्य कई देशों में विरासत टैक्स का लॉ है। इस टैक्स के तहत संपत्‍त‍ि का 45 प्रत‍िशत ह‍िस्‍सा ही बच्चों को म‍िलता है। बाकी के बचे 55 प्रत‍िशत प्रॉपर्टी पर सरकार का अधिकार होता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2024 11:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola