अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन में इतिहास रचते हुए अब्दुल अल-सैयद देश की सीनेट में चुने जाने वाले पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं. मिशिगन राज्य से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उनकी इस ऐतिहासिक जीत की गूंज हजारों किलोमीटर दूर भारत में कर्नाटक के एक छोटे से तटीय शहर भटकल में भी सुनाई दे रही है. इसकी वजह है उनकी पत्नी डॉ. सारा जुकाकू जिनकी पारिवारिक जड़ें कर्नाटक के इसी इलाके से जुड़ी हुई हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल-सैयद की इस शानदार जीत के बाद कर्नाटक के बागलकोट और भटकल के स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे इसे अपने लिए एक गर्व का क्षण बता रहे हैं.
यूनिवर्सिटी के दिनों में हुआ प्यार
डॉ. सारा जुकाकू पेशे से एक जानी-मानी मनोचिकित्सक हैं. द मिशिगन डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल अल-सैयद और सारा की पहली मुलाकात मिशिगन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी. जब अब्दुल यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर में थे, तभी दोनों की सगाई हो गई थी और साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली.
डॉ. सारा पूरे चुनाव में अपने पति के प्रचार अभियान का अहम हिस्सा रहीं. एक चुनावी रैली के दौरान दोनों के निजी रिश्ते की हल्की-फुल्की झलक पेश करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा था, ‘उन्हें मेरे अलावा कोई नहीं बता सकता कि क्या करना है.’
कर्नाटक की से गहरा नाता
डॉ. सारा भले ही मिशिगन में पली-बढ़ी हों, लेकिन उनका परिवार कर्नाटक की प्रतिष्ठित हस्तियों में गिना जाता है. उनके पिता जुकाकू तैयब एक नेफ्रोलॉजिस्ट हैं, जिन्होंने भारत में अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका का रुख किया था. सारा के दादा जुकाकू शमसुद्दीन एक जाने-माने वकील और शिक्षाविद थे. वे पूर्ववर्ती मैसूर रियासत और तत्कालीन जमखंडी राज्य में मुख्यमंत्री बीडी जत्ती की सरकार में उप-वित्त मंत्री रहे थे.
सारा ने 2015 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के वैगेलोस कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स से अपनी मेडिकल डिग्री हासिल की और बाद में मनोचिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाया.
‘मैं अरब से ज्यादा भारतीय बन चुका हूं’
शादी के दो दशक पूरे होने के बाद अब्दुल अल-सैयद अक्सर भारतीय और खासकर दक्षिण भारतीय संस्कृति के प्रति अपने लगाव का जिक्र मजाकिया अंदाज में करते रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘देखिए, मेरी शादी को एक दक्षिण भारतीय परिवार में 20 साल हो चुके हैं. मैं अब इस संस्कृति में पूरी तरह रच-बस चुका हूं… मुझे लगता है कि मैं अब अरब से ज्यादा भारतीय हो चुका हूं.’
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
5 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
6 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
7 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
10 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
11 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
12 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines