PM मोदी का व्हाइट हाउस में शाही स्वागत: बोले- 'मेरा सम्मान भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव'

Narendra Modi, PM Modi US Visit, Joe Biden, US State Dinner Food Menu, Jill Biden, India US News

PM Modi US Visit

विज्ञापन

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गुरुवार को व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां उन्हें राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने रिसीव किया। पीएम मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था। इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगाए। पीएम मोदी ने कहा कि व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह से एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव है। ये सम्मान अमेरिका में रहने वाले 4 मिलियन से अधिक भारतीय लोगों का भी सम्मान है।

इस मौके पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत संधू भी मौजूद थे।

विज्ञापन

बाइडेन बोले- हमारा रिश्ता 21वीं सदी में सबसे अहम

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी के स्वागत में भाषण दिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आपका फिर से स्वागत है। मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों से एक है। हमारे संविधान के पहले शब्द यही है कि हम, देश के नागरिक, हमारे लोगों के बीच स्थाई संबंध और साझे मूल्य और वर्तमान के मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक नेताओं के रूप में हमारी साझी जिम्मेदारी है। मैं सम्मानित हूं कि लगभग 15 साल वर्षों में पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका भारत गणराज्य के लिए एक आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेजबानी कर रहा है।

बाइडेन ने कहा कि आपके सहयोग से, हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है। अब से दशकों बाद, लोग पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि क्वाड ने वैश्विक भलाई के लिए इतिहास की दिशा को मोड़ दिया। कानून के तहत समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धार्मिक बहुलवाद, हमारे लोगों की विविधता यह मूल्य सिद्धांत दृढ हैं और विकसित हुए हैं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा- पहली बार इतने ज्यादा आए भारतीय

बाइडेन के संबोधन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैं सबसे पहले राष्ट्रपति बाइडेन के मित्रतापूर्ण स्वागत और उनके संबोधन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस गया हूं। यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं। भारतीय समुदाय के लोग अपने टैलेंट से अमेरिका में भारत की शान बढ़ा रहे हैं। आप सब हमारे संबंधों की असली ताकत हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड काल में विश्व व्यवस्था एक नया आकार ले रहा है। इस कालखंड में भारत और अमेरिका की दोस्ती पूरी दुनिया की ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। दोनों देश वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धता के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम ने कहा कि अब से कुछ ही देर में मैं और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन भारत और अमेरिका संबंधों, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुझे यकीन है कि हमेशा की तरह हमारी बातचीत सकारात्मक रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ