हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर से जुड़े भाई-बहन की मौत; मां-बाप ने छोड़ दिया था, 24 साल मेंटल हॉस्पिटल में बिताए

Conjoined Twins Passed Away: सिर से जुड़े भाई-बहन की मौत हो गई है। उन्होंने 62 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांस ली, लेकिन सिर से जुड़े होने के कारण दोनों की जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही। मां-बाप तक ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
World Oldest Conjoined Twins Passed Away

World Oldest Conjoined Twins Passed Away: सिर से जुड़े भाई-बहन की मौत हो गई है। उन्होंने 62 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन दुनिया के सबसे उम्रदराज जुड़वां भाई-बहन लॉरी शापेल और जॉर्ज शापेल ने रविवार की सुबह अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के अस्पताल में दम तोड़ा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, 2007 में दोनों के बारे में दुनिया को पता चला, जब वे बड़े हो गए। दोनों अब तक की दूसरी सबसे उम्रदराज और एक दूसरे से जुड़ी जुड़वां बहनों से 9 साल बड़े थे।

यह भी पढ़ें:6 Day War: इजराइल से पंगा लेने से पहले सोच ले ईरान, 6 द‍िन में 6 इस्लामी देशों को चटाई थी धूल

एक बीमारी से पीड़ित, दूसरी चलने में सक्षम

न्यूयॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्ज-लॉरी का जन्म 18 सितंबर 1961 को पेंसिल्वेनिया में ही हुआ था। उनके सिर एक दूसरे जुड़े हुए हैं। उनके दिमाग और नसों का 30% हिस्सा एक है। लॉरी चलने में सक्षम थी, लेकिन जॉर्ज उससे हाइट में 4 इंच छोटा था, लेकिन वह स्पाइना बिफिडा नामक बीमारी से पीड़ित था। वह व्हीलचेयर पर रहता था, जिसे लॉरी धक्का देकर अपने साथ इधर-उधर ले जाती थी। दोनों के परिवार में उनके पिता, 6 भाई-बहन, भतीजे-भतीजियां, दोस्त, रिश्तेदार हैं, लेकिन दोनों की बदकिस्मती यह रही कि उन्हें मां-बाप ने अपने साथ कभी नहीं रखा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:फुटपाथ पर सामान बेच बनी थी करोड़पति, करोड़ों का घोटाला कर पहुंची ‘मौत’ के करीब

अलग-अलग पसंद, विचार और व्यवहार

1997 में एक डॉक्यूमेंट्री में दोनों को दिखाया गया था, जिसमें दोनों ने बताया था कि वे जिंदगी का हर पाल साथ बिताते हैं और बिताते रहेंगे, क्योंकि उन्हें अलग करने के सर्जरी संभव नहीं है। डॉक्टर्स कहते हैं कि सर्जरी का रिस्क लिया तो एक की या दोनों की जान जा सकती है, लेकिन वे एक दूसरे को खोना नहीं चाहते, इसलिए उन्होंने सर्जरी नहीं कराई। दोनों की पसंद, रुचियां, व्यवहार, सोच, शौक सब अलग हैं। दोनों अलग-अलग समय पर नहाते थे। जॉर्ज को म्यूजिक का शौक था तो उसने दुनियाभर में कई म्यूजिक कंसर्ट किए। वहीं लॉरी ने अस्पताल के लॉन्ड्रोमैट में भी काम किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:जानिए ऐसे 5 वैज्ञानिकों के बारे में, जिनके आविष्कारों ने ही ले ली उनकी जान

24 साल मेंटल हॉस्पिटल में बिताए

एक इंटरव्यू में दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने 24 साल की उम्र में अपना खुद का घर बना लिया था। उनके पेंसिल्वेनिया में स्थित अपार्टमेंट में दोनों के लिए अलग-अलग कमरे थे। जिसका जब दिल करता था, वह अपने कमरे में समय बिताता था और दूसरे को उसके साथ रहना पड़ता था। उन्होंने अपनी जिंदगी के 24 साल मेंटल हॉस्पिटल में बिताए, क्योंकि मां-बाप ने साथ नहीं रखा। डॉक्टरों ने उनके 30 वर्ष से अधिक जीवित रहने की उम्मीद नहीं जताई थी, लेकिन उन्होंने कभी भी एक दूसरे से अलग होने की इच्छा जाहिर नहीं की और एक दूसरे से काफी लगाव रखते थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:OMG! ब‍िना कपड़े पहने 9 साल से दुन‍िया घूम रहा ये कपल, बच्‍चों के ल‍िए भी यही प्‍लान‍िंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola