Weightlifter Killed Due To Bar Fell On His Neck: घर पर वर्कआउट के दौरान लापरवाही एक वेटलिफ्टर की जान पर भारी पड़ गई। एक्सरसाइज करने के दौरान 60 किलोग्राम वजन वाला बार अचानक वेटलिफ्टर की गर्दन पर गिर गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मामला ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स का बताया जा रहा है।
मृतक वेटलिफ्टर 61 साल के कार्ल ह्यूज अपने काम में काफी माहिर बताए जाते थे। घटना के दौरान वे अपने बेडरूम में लोहे की बार को उठाने के दौरान उसके नीचे दबे पाए गए। कहा जा रहा है कि कार्ल बार के साथ अकेले ट्रेनिंग ले रहे थे। इसी दौरान वे फ्रीक स्लिप में फंस गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की जानकारी पड़ोसी गिल एम्बलटन को तब मिली, जब वे कार्ल के घर गईं। जब गिल ने देखा कि कार्ल के घर के बाहर उनका अखबार पड़ा है, तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। जब पुलिस कार्ल के घर के अंदर पहुंची तो उन्हें मृत पाया गया।
डॉक्टर ने ये बताया मौत का कारण
जांच के दौरान पता चला कि कार्ल बेडरूम में वेट बेंच पर लेटे थे और उनकी गर्दन पर बारबेल थी। पैथोलॉजिस्ट डॉ. ज़ैन मेहदी ने मौत का कारण गर्दन पर बार से दबाव पड़ने के कारण दम घुटना बताया। डॉक्टर ने बताया कि कार्ल के शरीर में किसी पदार्थ की जांच के लिए सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कार्ल का घर उत्तरी वेल्स के रोस-ऑन-सी में है। कार्ल की मौत की खबर के बाद उनके पड़ोसी स्तब्ध हैं। पड़ोसी अल्बर्ट किर्क ने कहा कि घटना उस वक्त हुई, जब मैं छुट्टियों पर गया था। मैंने सुना कि कार्ल अपने घर पर मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि हमारे बीच बस हाय-हैलो होता था। मैं उसे उसके फ्लैट से बाहर जाते या वापस अंदर आते देखता था। वह खुद को अपने तक ही सीमित रखता था।
संबंधित खबरें
कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
13 mins agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
1 hr agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
2 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
5 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
8 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
8 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
8 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
11 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
11 hrs agoLIVE: CEC ने बीजेपी की मदद के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया- राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines