हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'दो बार खा चुके हैं धोखा...', ईरान ने खारिज की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शर्तें

विज्ञापन

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध जारी है. इस बीच ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दो बार धोखा दिए जाने का हवाला देकर मध्यस्थों को कहा, तीसरी बार नहीं झेलेंगे. एक्सियोस न्यूज के अनुसार, ईरान ने मध्यस्थों को सूचित किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उसे दो बार धोखा दिया गया था और वह तीसरी बार ऐसी स्थिति का सामना नहीं करेगा.

Wall Street Journal (WSJ) के मुताबिक ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए अपनी प्रमुख मांगें सामने रखी हैं-

  • खाड़ी क्षेत्र में सभी अमेरिकी सैन्य अड्डों का पूर्ण बंद हों.
  • होर्मुज स्ट्रेट में ईरान को पारगमन करने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने का अधिकार मिले.
  • युद्ध दोबारा शुरू न होने की गारंटी और ईरान समर्थित हिजबुल्ला पर इजरायल के हमलों का स्थायी अंत.
  • ईरान पर लगी सारी पाबंदियों का हटाया जाएं.
  • ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को बरकरार रखने की अनुमति.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola