हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एक रात में पूरा देश खत्म कर देंगे, वो रात कल की हो सकती है - ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लगता है कि हमारा प्लान लीक हो गया. उन्होंने कहा कि किसी ने इस गुप्त मिशन की जानकारी लीक कर दी, जिससे ऑपरेशन और भी मुश्किल हो गया.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने एक बार फिर ईरान को खुली धमकी दी है. सोमवार रात को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम एक रात में पूरे ईरान को खत्म कर सकते हैं और वो रात कल की भी हो सकती है. साथ ही उन्होंने अपने एक पॉयलट के ईरान से रेस्क्यू ऑपरेशन का जिक्र करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे ऐतिहासिक रेस्क्यू किया था.

इतिहास का सबसे जटिल रेस्क्यू मिशन

वॉशिंगटन में एक बेहद जटिल और खतरनाक सैन्य रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाते हुए ट्रंप ने अपनी सेना के शौर्य की तारीफ की. ट्रंप ने बताया कि यह सैन्य इतिहास के सबसे कठिन और साहसी अभियानों में से एक था. उन्होंने कहा, ‘हम यहां एक ऐसे कॉम्बैट सर्च की सफलता का जश्न मनाने आए हैं जो अब तक का सबसे बड़ा और जटिल मिशन था. हमने एक जांबाज को बचाने के लिए 200 जवानों को भेजा, जो सामान्यतः मुमकिन नहीं होता.यह एक ऐतिहासिक रेस्क्यू था.’

‘प्लान लीक’ करने वालों पर बरसे ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लगता है कि हमारा प्लान लीक हो गया. उन्होंने कहा कि किसी ने इस गुप्त मिशन की जानकारी लीक कर दी, जिससे ऑपरेशन और भी मुश्किल हो गया. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘जिस व्यक्ति ने यह लीक किया है, उसे ढूंढा जाएगा. वह जेल जाएगा यदि वह सच नहीं बताता है तो. उन्होंने उस व्यक्ति की जान तो जोखिम में डाली ही, साथ ही उन सैकड़ों जवानों की जान भी खतरे में डाल दी जो उसे ढूंढने गए थे.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola