You Are Nasty man Man Refuses Shake hands Justin Trudeau In Toronto: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को टोरंटो में शुक्रवार को उनके ही लोगों ने खरी-खोटी सुना दी। वे टोरंटो में अपने समर्थकों से मिल रहे थे इस दौरान उन्हें अजीब हालात का सामना करना पड़ा। ट्रूडो जब लोगों का अभिवादन कर रहे थे उस समय एक शख्स ने उनसे आवास सकंट और कार्बन टैक्स समेत कई मुद्दों पर सवाल पूछ डाले इसके बाद उस शख्स से उनसे हाथ मिलाने से भी इंकार कर दिया। इस पूरी घटना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रूडो अपने समर्थकों से मिलने के लिए कार से उतरकर आते हैं। इस दौरान भीड़ में खड़े एक शख्स ने उनसे आवास संकट और कार्बन टैक्स से जुड़े मुद्दों को लेकर एक के बाद एक कई सवाल पूछ डाले। हालांकि कार्बन टैक्स से जुड़े एक सवाल का जवाब भी ट्रूडो देते हैं। इसके बाद उस शख्स ने पीएम से हाथ मिलाने से भी इंकार कर दिया। सवाल पूछने के बाद ट्रूडो कहते है आप वहां पर क्या कर रहे हैं? लेकिन इस बात का जवाब दिए बिना ही वह पीछे हट जाता हैं और कहता है कि वह उनसे हाथ नहीं मिलाएगा। उसके बाद वह शख्स कहता है कि मैं आपसे हाथ नहीं मिला रहा हूं, आप एक घटिया आदमी हैं।
भारत ने कनाडा के 41 राजनयिकों को निकाला
बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो अपने खालिस्तानी समर्थक रवैये के कारण दुनियाभर में चर्चा बटोर रहे हैं। भारत के साथ खालिस्तानी आतंकी निज्जर को लेकर अभी भी कनाडा का तनाव बरकरार है। 2 दिन पहले भारत ने कनाडा के 41 राजनयिकों को वापस भेज दिया था। हालांकि इसके बाद ट्रूडो के तेवर थोड़े नरम जरूर हुए हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बरकरार है।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
41 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
5 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
6 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines