Pakistani Public Reaction On Bangladesh G-20 Summit In India: भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज से जी-20 सम्मेलन की आधिकारिक शुरुआत हो गई। एक तरफ दुनिया के 20 बड़े आर्थिक ताकत वाले देश भारत मंडपम में बैठकर दुनिया की आर्थिक गति की एक नई लक्ष्मण रेखा खींच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान आतंकवाद को पालते-पालते अब पछता रहा है।
पाकिस्तानी अवाम इस बात को लेकर काफी परेशान है कि उनका देश जी-20 समूह में क्यों शामिल नहीं है। भारत ने बांग्लादेश को जी-20 की बैठक में भाग लेने के आमंत्रित किया है। तो पाकिस्तानियों काे मिर्ची लग गई। पाकिस्तान में इसको लेकर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे लेकर पाकिस्तानी नेताओं को दोषी ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग पाकिस्तान की ऐसी हालत के लिए भारत को जिम्मेदार मान रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=BCl6hwLpZsw
बांग्लादेश हमसे आजाद हुआ और हमसे भी आगे निकल गया
एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के हालात ऐसे नहीं है कि भारत उन्हें आमंत्रित करें। वहीं एक अन्य ने कहा कि देश पूरी तरह समाप्त हो चुका है बस जैसे-तैसे चल रहा है। वहीं एक नागरिक ने कहा कि हमारे राजनेताओं की इज्जत नहीं है। अगर कोई पावर वाला राजनेता सत्ता में होता तो जरूर बुलावा आता।
वहीं एक पाकिस्तानी ने मजाकिया लहजे में कहा कि बांग्लादेश हमसे आजाद हुआ था वह आज हमसें भी आगे निकल गया है। अगर हमारे देश के प्रधानमंत्री इमरान खान होते तो हमें जरूर बुलाया जाता। वहीं पाकिस्तानी पत्रकार सना अमजद ने कहा कि उन्हें जी-20 से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी तैयारी ऐसी है कि एक समय में भारत-पाकिस्तान का हिस्सा होगा।
आतंकवाद के खिलाफ करनी होगी कार्रवाई
वहीं पाकिस्तानी पत्रकार सना ने जब कुछ बड़े बुद्धिजीवियों से बात की उन्होंने बताया कि पाकिस्तान आइसोलेट होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 20 बड़े देश जब साथ बैठेंगे तो दुनिया की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूर कोई बड़ी योजना बनाएंगे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तब तक देश आर्थिक तरक्की नहीं कर पाएगा।
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
12 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
20 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
20 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
21 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines