Israel Hamas War Latest Update Viral Video: इजरायल हमास जंग को शुरू हुए 7 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बीच दोनो ओर से 2500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। अब तो इजरायली सेना जमीनी रास्ते भी हमास पर धावा बोल रही है। गाजा पट्टी से फिलिस्तीनी अपना घर छोड़कर भाग रहे हैं। इस बीच हमास की क्रूरता से जुड़े कई वीडियो इजरायल की सेना सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। इजरायल की सेना ने हमास का नया वीडियो जारी किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इजरायल हमास युद्ध के बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास को विदेशों से जो फंड मिलता है उसका वह कैसे उपयोग करता है? वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास के लड़ाके राॅकेट लाॅन्चर, बम और गोला-बारूद इकट्ठा कर रहे हैं। उसके बाद वह अपने लड़ाकों की पीठ पर लादकर उन्हें दहशत फैलाने के लिए भेजता है।
जमीनी कार्रवाई कर रही है इजरायली सेना
जानकारी के अनुसार इजरायल सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हम हमास पर तीन तरफ से हमला करने को तैयार है। पीएम ने सैनिकों से जाकर मुलाकात की है। हम अपनी योजना के अनुसार आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। बता दें कि इजरायल की सेना गाजा पट्टी में रह रहे फिलिस्तीनियों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कह दिया है। वहीं डब्ल्यूएचओ ने लोगों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाने की मांग की है।
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
2 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
11 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
17 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
19 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
19 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
21 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines