WATCH Video Huge explosion in Tashkent: उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में गुरुवार तड़के एयरपोर्ट के पास एक गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि लपटें काफी ऊंचाई तक उठी और 30 किमी दूर तक झटके महसूस किए गए। इस विस्फोट में एक शख्स की जान चली गई। जबकि 162 लोग घायल हो गए। 16 फायरकर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी नहीं दी है कि सीमा शुल्क भंडारण के गोदाम में धमाके का कारण क्या था? जांच शुरू हो गई है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
एयरपोर्ट के रनवे को करना पड़ा बंद
गुरुवार तड़के उज़्बेक समाचार वेबसाइट डेरियो ने आपातकालीन मंत्रालय की जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है। ऐसा संदेह है कि विस्फोट हवाईअड्डे के पास एक जिले में स्थित एक गोदाम में हुआ है।
जबकि ताशकंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवा सामान्य रुप से काम कर रही थीं। विमान टेक ऑफ और लैंड कर रहे थे। हालांकि विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए रनवे को बंद करना पड़ा था। शुरुआत में रनवे को बंद करने की वजह का खुलासा नहीं किया गया था।
आसमान में उठीं लपटें और धुआं
नोवा24 की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवाई अड्डे के पास एक सीमा शुल्क गोदाम में विस्फोट हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रात के वक्त आसमान में आग की लपटें और धुआं उठता हुआ दिखाया गया है। जिससे गंभीर स्थिति का पता चलता है।
23 का चल रहा इलाज
इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रूस की सरकारी मीडिया तास ने बताया कि गोदाम में कई दर्जन इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां और बैट्री रखी हुई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिनमें एक की मौत हो गई। वहीं 138 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: Audi से टक्कर के बाद बाइक से निकला आग का फव्वारा, VIDEO में देखें कैसे बची खिलाड़ी की जान
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपी 3 राज्यों की धरती, चीन में भी महसूस हुआ कंपन
9 mins agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
23 mins ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
53 mins agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
1 hr agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
1 hr agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
9 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
12 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
12 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
13 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines