Cab driver Racial Remarks Against Indian woman Singapore: सिंगापुर में एक कैब ड्राइवर और महिला यात्री के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैब का ड्राइवर महिला पर नस्लीय टिप्पणी भी करता है। ड्राइवर महिला से कहता है कि आप भारतीय हो… मैं चीनी हूं। आप सबसे…खराब ग्राहक हो।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार कैब ड्राइवर और महिला के बीच विवाद कैब बुक करते समय महिला द्वारा डाले गए गलत पते के बाद हुई। इसके बाद महिला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि मेरे द्वारा गलती से ऐप पर गलत सूचना डाल दी गई थी। इसके बाद कैब का ड्राइवर मुझ पर भड़क गया। उसने मुझ पर नस्लीय टिप्पणी की। उसने मुझे कहा कि आप भारतीय हैं…मैं चीनी हूं। लोग जानते हैं कि आप भारतीय हैं मैं चीनी हूं। आप सबसे…सबसे खराब ग्राहक हैं।
महिला ने अपनी पहचान सिंगापुर-यूरेशियन के रूप में बताई। महिला ने कहा कि मैं सिंगापुर यूरेशियन हूं भारतीय नहीं। महिला ने आगे कहा कि वैसे वह सिंगापुर-भारतीय भी हैं लेकिन आप नस्लवादी हैं।
महिला की बेटी पर भी की टिप्पणी
कैब ड्राइवर यहीं नहीं रूका उसने महिला यात्री की बेटी पर भी टिप्पणी की। महिला ने बताया कि ड्राइवर ने अपनी टूटी-फूटी अंग्रेजी में बेटी के बारे में बात की और उसे शर्मिंदा किया। ड्राइवर ने कहा कि आपका बच्चा 1.35 मीटर से कम लंबा है…आप मुझसे बहस न करें, मीटर तो 1.35 ही है। इस पर महिला ने गुस्से में जवाब देते हुए कहा कि शिकायत करना अच्छी बात है क्योंकि आप बहुत अवैध हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
8 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
8 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
12 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
13 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
16 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
23 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines