---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Watch Video: मुफ्त में सड़कों पर बह गई लाखों लीटर Red Wine, इस घर के मालिक की हो गई मौज

Red Wine Flowed Portugal: लाखों लीटर रेड वाइन जब बहने लगी तो सड़कें दरिया बन गईं। ये नजारा पुर्तगाल में साओ लोरेंको डी बैरो में देखने को मिला। रेड वाइन से सड़क पर लबालब होता देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। लाखों लीटर रेड वाइन पुर्तगाल की सड़कों पर इस तरह बहने का वीडियो भी सामने […]

---विज्ञापन---

Red Wine Flowed Portugal: लाखों लीटर रेड वाइन जब बहने लगी तो सड़कें दरिया बन गईं। ये नजारा पुर्तगाल में साओ लोरेंको डी बैरो में देखने को मिला। रेड वाइन से सड़क पर लबालब होता देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। लाखों लीटर रेड वाइन पुर्तगाल की सड़कों पर इस तरह बहने का वीडियो भी सामने आया है।

इसमें देखा जा सकता है कि जिस तरह तेज बारिश आने पर सड़कें दरिया बन जाती हैं, उसी तरह ये रेड वाइन भी बहने लगती है। जानकारी के अनुसार, लाखों लीटर ये शराब कस्बे की एक खड़ी पहाड़ी से नीचे बहकर सड़कों पर आ गई। वीडियो में शहर की गलियों में वाइन की नदी बहती हुई दिखाई दे रही है।

---विज्ञापन---

क्या रही वजह?

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, वाइन शहर की एक डिस्टिलरी यानी शराब की फैक्ट्री से बही। दरअसल, यहां 20 लाख लीटर से ज्यादा रेड वाइन के बैरल की क्षमता वाले टैंक फट गए थे। कहा जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर रिसाव और इतनी ज्यादा मात्रा में रेड वाइन से एक ओलंपिक्स का स्विमिंग पूल भर सकता था।

---विज्ञापन---

फैक्ट्री के पास रहने वाले घर के मालिक की हो गई मौज 

इस घटना के बाद शहर में एक चेतावनी भी जारी की गई क्योंकि यह शहर की वास्तविक नदी की ओर बढ़ रही थी। खास बात यह है कि इस वाइन के बहने से फैक्ट्री के पास रहने वाले एक घर के मालिक की मौज हो गई। दरअसल, शराब जब शहर के बाकी हिस्सों में जा रही थी तो उससे पहले फैक्ट्री के पास एक घर के बेसमेंट में भी भर गई। हालांकि सर्टिमा नदी में शराब जाने से पहले अग्निशमन विभाग ने इसे आगे जाने से रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग की मदद से वाइन को पास के खेत में भेज दिया गया।

First published on: Sep 12, 2023 08:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola