---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन हैं तरणजीत सिंह संधू, अमेरिका ने जिनकी ‘तारीफ में पढ़े कसीदे’

Washington DC: तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारतीय राजदूत हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। संधू पहले भी वाशिंगटन डीसी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

---विज्ञापन---

Washington DC: अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी सांसद सीनेटर मार्क वार्नर, सीनेटर एमी क्लोबुचर और सीनेटर जॉन ओसॉफ ने भारतीय तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) की जमकर तारीफ की। दरअसल, संधू अमेरिका में भारतीय राजदूत हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है और मौका था तरनजीत सिंह संधू के फेयरवेल समारोह का। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी संधू दो बार वाशिंगटन डीसी (Washington DC) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सीनेटर वार्नर ने फेयरवेल के दौरान बोलते हुए कहा- ‘डेमोक्रेसी और इनोवेशन दोनों देशों के बीच दोस्ती का मूल्य है’, ‘दोनों देशों के मजबूत संबंधों में संधू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई’।

---विज्ञापन---

पत्नी रीनत भी इंडियन फॉरेन सर्विस में अधिकारी 

अमेरिका में भारतीय राजदूत कार्यालय के अनुसार संधू ने 3 फरवरी, 2020 को संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत के रूप में ज्वाइन किया था। जानकारी के अनुसार परिवार में उनके दो बच्चे हैं और पत्नी रीनत संधू हैं। तरणजीत सिंह को फिल्में देखना और किताबें पढ़नें का शौक है। रीनत इंडियन फॉरेन सर्विस में वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती नीदरलैंड में भारत की राजदूत के तौर पर है।

साल 1995 से 1997 तक संधू विदेश मंत्रालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर थे

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार संधू अमेरिकी मामलों के जानकार हैं। क्योंकि वह इससे पहले भी साल 1997 और जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार साल 1995 से 1997 तक संधू विदेश मंत्रालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (Press) थे। उनका काम इंडिया में फॉरेन मीडिया रिलेशन था।

---विज्ञापन---

दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन

तरणजीत सिंह संधू का जन्म 23 जनवरी 1963 को हुआ था। उन्होंने द लॉरेंस स्कूल, सनावर, हिमाचल प्रदेश में 12 वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन की थी। जानकारी के अनुसार ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने दिल्ली में ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर डिग्री की है।

First published on: Jan 25, 2024 10:11 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola