PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के हिरोशिमा पहुंच गए हैं। वह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर G-7 समिट में हिस्सा लेंगे। इससे पहले चीन और पाकिस्तान को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। हम अपने पड़ोसियों से अच्छा संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन सीमा पर शांति तय करना इस्लामाबाद और चीन की जिम्मेदारी है। पीएम मोदी ने यह बातें निक्केई एशिया को दिए साक्षात्कार में कही है।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत बंद है। भारत बार-बार कह चुका है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती है। वहीं, 2020 के बाद से चीन सीमा पर भी तनाव चल रहा है, हालांकि कई दौर की बातचीत में दोनों देशों ने तनाव कम करने पर सहमति जताई है।
पीएम मोदी ने दी पाकिस्तान को नसीहत
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को बड़ी नसीहत दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य और पड़ोसी संबंध चाहता है, लेकिन आतंकवाद से मुक्त एक अनुकूल वातावरण बनाना और आवश्यक कदम उठाना इस्लामाबाद पर निर्भर है। आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त एक अनुकूल वातावरण बनाना उनके लिए आवश्यक है। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।
यह भी पढ़ें: Pakistan News: पूर्व पीएम इमरान खान के घर के बाहर हलचल बढ़ी, छापेमारी के लिए 400 पुलिसवाले मुस्तैद, मिला सर्च वारंट
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो हाल ही में गोवा में आयोजित विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लेकिन विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई।
सीमा पर शांति से दुनिया को होगा फायदा
पीएम मोदी ने कहा कि सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति आवश्यक है। भारत-चीन संबंधों का भविष्य केवल आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हितों पर आधारित हो सकता है। सीमा पर शांति रहेगी तो दुनिया को लाभ होगा। रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन विवाद पर भारत की स्थिति स्पष्ट और अटूट है। भारत शांति के पक्ष में खड़ा है और दृढ़ता से खड़ा रहेगा। यह समय सहयोग का है, संघर्ष का नहीं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
18 mins agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
58 mins agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
3 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
12 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
16 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
16 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines