Twitter Paid Verification: दुनिया में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता… ऐसा लगता है कि ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने इस कहावत को गंभीरता से लिया है। द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर अपने यूजर्स से 19.99 अमरीकी डालर (1600 रुपये से अधिक) चार्ज करने की योजना बना रहा है।
वर्तमान योजना के तहत, वैरिफाइड यूजर्स के पास अपना ब्लू टिक लेने या खोने के लिए 90 दिन का समय होगा। प्रोजेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को बताया गया कि उन्हें फीचर लॉन्च करने के लिए 7 नवंबर की समय सीमा पूरी करने की जरूरत है, नहीं तो उन्हें कंपनी से निकाल दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – Twitter पर आ गया Edit बटन! सिर्फ इन यूजर्स के लिए होगा ये फीचर
ये रिपोर्ट मस्क की ओर से एक ट्वीट में उल्लेख किए जाने के एक दिन बाद आई है कि ट्विटर अपने यूजर वैरिफिकेशन प्रोसेस को संशोधित करेगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि वैरिफिकेशन प्रोसेस को नया रूप दिया जा रहा है।
पिछले साल शुरू हुई थी ब्लू टिक की प्रक्रिया
बता दें कि एक साल पहले ट्विटर ब्लू टिक की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसी साल अप्रैल में मस्क ने ट्विटर को खरीदने की इच्छा जताई थी जिसे ट्विटर ने मंजूर कर लिया था। हालांकि थोड़े दिनों बाद मस्क ने कहा कि कंपनी अपने फेक यूजर्स का खुलासा नहीं कर रही है।
जुलाई में ट्विटर खरीदने में एक नया मोड़ आया और मस्क ने इस डील को खत्म करने की बात कही। टेस्ला के सीईओ ने यह आरोप लगाकर ऐसा किया कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्पैम और नकली बॉट खातों की संख्या को गलत तरीके से प्रस्तुत करके उनके आपसी खरीद समझौते का उल्लंघन किया।
अभी पढ़ें – ट्विटर का पदभार संभालने के बाद Elon Musk ने किया पहला ट्वीट, लिखा- चिड़िया आजाद हो गई
मस्क की ओर से डील की समाप्ति की घोषणा के बाद, बाजार में तेज गिरावट देखी गई। बाद में, ट्विटर ने मस्क पर एक सौदे से बाहर निकलने के बहाने बॉट्स का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया। इसके बाद पिछले हफ्ते मस्क ने पुष्टि की कि उन्होंने ट्विटर के डील को मंजूरी दे दी है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
2 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
2 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
14 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
19 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
21 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
22 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines