UK News: यूके के वेकफील्ड शहर की रहने वाली 11 साल की बच्ची के साथ जो हुआ, वह बहुत ही भयावह है। एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजड़ गया। इस बच्ची ने एक भयानक दुर्घटना में अपने माता-पिता और बहनों को खो दिया। बच्ची का परिवार कहीं जा रहा था। अचानक परिवार की फोर्ड फोकस कार की बाइक से टक्कर हो गई। बार्नस्ले और वेकफील्ड शहर के बीच मुख्य हाईवे पर हादसे के बाद बच्ची की पूरी दुनिया खो गई। उसकी माता शेनन मॉर्गन, पिता शेन रोलर, छोटी बहन लिली और रूबी की मौत हो गई। हादसा रविवार को हुआ है। बाइक सवार दोनों लोग भी हादसे में जिंदा नहीं बचे। ठीक शाम चार बजे बच्ची को पता लगा कि उसका परिवार उजड़ गया है।
बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है। अब 11 साल की इस बच्ची को पालने का जिम्मा एक शख्स ने उठाया है, जो बच्ची के लिए लोगों से धन जुटा रहा है। उस व्यक्ति का कहना है कि इस बच्ची ने अपनी पूरी दुनिया एक खतरनाक हादसे में खो दी। लेकिन अब उसे संभालने की जरूरत है। बच्ची के अलावा पूरी फैमिली ए61 (वेकफील्ड के करीब हाईवे) पर कार में सवार होकर जा रही थी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में आ लग गई। जली कार का मलबा बाद में हटाया गया। सभी लोगों की मौके पर मौत हो गई।
बाइक सवार प्रेमी-प्रेमिका भी नहीं बचे
वहीं, बाइक सवार बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को भी नहीं बचाया जा सका। हालांकि परिवार के लोगों ने बच्ची की फैमिली को सांत्वना देते हुए कहा है कि वे इसकी अच्छे से देखभाल करेंगे। बच्ची का दिल कितने टुकड़ों में टूटा है, उन लोगों को अंदाजा है। शेनन की दोस्त चेल्सी एलिमेंट ने लिखा है कि वे मेरे सबसे करीबी थे। उनके जाने के बाद हताश हूं। लेकिन वे उनके हमेशा करीबी रहेंगे। भगवान दंपती और उनकी बेटियों को शांति दे। उनकी बेटी को कोई कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। हादसे के बाद यूके के सुरक्षा मंत्री डैन जार्विस, बार्नस्ले नॉर्थ के सांसद ने भी दुख व्यक्त किया है। वेकफील्ड डिस्ट्रिक्ट पुलिस के अधीक्षक एलन ट्रैविस ने कहा कि वे उन परिवारों के लिए दुख जताते हैं, जिन्होंने अपने लोगों को इस भयानक हादसे में खोया है।
यह भी पढ़ें:जमीन के टुकड़े ने बेटे से कराया 5 लोगों का कत्ल, अंबाला में अंजाम दिया नृशंस हत्याकांड
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 hr agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
3 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
7 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
8 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
11 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
11 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
15 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
15 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
16 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines