---विज्ञापन---

जिंदा है Wagner चीफ Yevgeny Prigozhin! रूस के पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने किया बड़ा दावा

Russian Wagner Chief Yevgeny Prigozhin Alive: रूस में 23 अगस्त को मॉस्को के पास एक प्लेन दुर्घटना हुई थी, जिसमें भाड़े के सैनिकों के सरदार येवगनी प्रिगोझिन के मौत की पुष्टि रूसी अधिकारियों ने की थी। हालांकि येवगनी की डेड बॉडी नहीं मिली थी। इस घटना के 15 दिन बाद एक रूसी राजनीतिक विश्लेषक का […]

Russian Wagner Chief Yevgeny Prigozhin Alive: रूस में 23 अगस्त को मॉस्को के पास एक प्लेन दुर्घटना हुई थी, जिसमें भाड़े के सैनिकों के सरदार येवगनी प्रिगोझिन के मौत की पुष्टि रूसी अधिकारियों ने की थी। हालांकि येवगनी की डेड बॉडी नहीं मिली थी। इस घटना के 15 दिन बाद एक रूसी राजनीतिक विश्लेषक का दावा है कि वैगनर सरदार येवगेनी प्रिगोझिन ने विमान दुर्घटना में मौत को धोखा दे दिया था। वे वेनेजुएला के कैरेबियाई द्वीप पर छिपे हुए हैं और स्वस्थ हैं। उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारें में भी अहम खुलासा किया है।

प्रिगोझिन जिंदा और पुतिन बीमार

मॉस्को के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस जासूसों और राजनयिकों के लिए एक प्रशिक्षण अकादमी है। इस इंस्टीट्यूट के पूर्व प्रोफेसर और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. वालेरी सोलोवेई ने डेली मेल को बताया कि व्लादिमीर पुतिन असाध्य रूप से बीमार हैं। क्रेमलिन राष्ट्रपति का पूरा काम उनकी सीक्रेट एजेंसियों वारा नियंत्रित दो डोपेलगेंजर्स द्वारा की जाती हैं। यूक्रेनी सैन्य खुफिया ने भी इस सप्ताह अरबपति प्रिगोझिन के जीवित रहने की संभावना जताई थी। एजेंसी ने कहा कि वह उनकी मौत की पुष्टि नहीं कर सकती। अब सोलोवेई का दावा है कि प्रिगोझिन वेनेजुएला के मार्गरीटा द्वीप पर छिपा हुआ है।

---विज्ञापन---

सोलोवेई ने कहा कि असली पुतिन बीमार हैं और उनके डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा दिन जीवित नहीं रहने वाले हैं। पुतिन के दो हमशक्ल उनका काम संभाल रहे हैं।

प्रिगोझिन को मिल गई थी हत्या की सूचना

सोलोवेई ने दावा किया कि उनके सूत्रों ने कहा कि प्रिगोझिन को विमान दुर्घटना के बारे में अलर्ट मिल गया था। इसलिए वे विमान में बैठने से बच गए थे। येवगेनी प्रिगोझिन को उनकी हत्या के बारे में चेतावनी दी गई थी कि उनका विमान नष्ट कर दिया जाएगा।’

---विज्ञापन---

दुर्घटना के चार दिन रूसी अधिकारियों की थी पुष्टि

23 अगस्त को प्रिगोझिन का प्लेन क्रैश हुआ था। 27 अगस्त को रूसी अधिकारियों ने पुष्टि की कि प्रिगोझिन की मौत मॉस्को के बाहर उनके जेट में विस्फोट के बाद हो गई थी। प्रिगोझिन के अवशेषों की पहचान डीएनए विश्लेषण द्वारा की गई, ऐसा उस समय रूसी अधिकारियों ने दावा किया था।

यह भी पढ़ें: 30 साल से मां का शव ढूंढ रहा बेटा, मालकिन के चक्कर में डॉक्टर पिता ने कर दिया था कत्ल

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2023 07:30 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola