यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की है. हालांकि, वह अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान से असहमत दिखाई दिए कि यूक्रेन से युद्ध के लिए रूस की मदद कौन कर रहा है. जेलेंस्की ने कहा है कि भारत अधिकतर उसके साथ खड़ा है और युद्ध में यूक्रेन के साथ है. उनके इस बयान की चर्चा इसलिए अधिक हो रही है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप बार-बार भारत पर आरोप लगा रहे हैं कि भारत रूस के साथ तेल कारोबार कर रहा है, जिसकी वजह से रूस को यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ने में मदद मिल रही है.
भारत दे रहा अधिकतर मामलों में यूक्रेन का समर्थन
जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह कहना सही नहीं है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को फंड कर रहा है. जेलेंस्की ने कहा है कि भारत अधिकतर मामलों में यूक्रेन का समर्थन कर रहा है. उन्होंने स्वीकार किया कि ऊर्जा से जुड़ी कुछ समस्याएं मौजूद हैं, लेकिन उन्हें संभाला जा सकता है. इसके साथ ही जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों से अपील की कि वे भारत के साथ अपने संबंध और मजबूत करें और भारतीयों से दूरी बनाने की गलती न दोहराएं.
जेलेंस्की ने माना कि रूस के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों के कारण चीन एक ज्यादा जटिल चुनौती पेश करता है. उन्होंने कहा, “चीन के साथ सबसे अधिक मुश्किल है क्योंकि फिलहाल रूस को समर्थन देना बंद करना उनके हित में नहीं है.
यह भी पढ़ें: UAE में 7 देशों के वीजा बैन का भारत पर क्या असर? भारतीयों के लिए क्या नियम
जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप अंत तक यूक्रेन का समर्थन करना चाहते हैं इसलिए अब हम समझते हैं कि हम इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तैयार हैं. मैं भी ऐसा ही चाहता हूं और हमारे लोग भी ऐसा चाहते हैं, लेकिन शायद पुतिन ऐसा नहीं चाहते. पुतिन जानते हैं कि वह जीत नहीं रहे हैं, लेकिन फिर भी वह सभी से कहते हैं कि वह जीत रहे हैं.
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
7 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
12 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
12 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
14 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
16 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
18 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
18 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
20 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines