हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, लोगों के लिए यह एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
ज्वालामुखी फटने के बाद फैलाता लावा

जकार्ता: इंडोनेशिया में रविवार को माउंट सेमेरू पर ज्वालामुखी फट गया। जिससे आसपास गैस का गुबार और लावा की नदियां फैल गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ज्वालामुखी से पांच किलोमीटर दूर रहने और क्रेटर से लगभग 13 किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी है।

Egg Drop From Space: नासा के इंजीनियर का अनोखा प्रयोग, अंतरिक्ष से गिराया अंडा, टूटा या नहीं… जानने के लिए देखें मजेदार वीडियो

जानकारी के मुताबिक मॉनसून की बारिश खत्म हो गई और 3,676 मीटर ऊंचे माउंट सेमेरू के ऊपर लावा का गुंबद ढह गया है। तेज विस्फोट के बाद लावा की नदियां बहने लगी। ज्वालामुखी फटने के बाद आसपास लावों से पैदा हुए राख के गुबार फैल गए हैं।

जिससे आसपास के गांवों पर सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पा रही है। बड़ी संख्या में लोगों को अस्थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है। बता दें पहले भी इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फट चुके हैं। इससे पहले माउंट सेमेरु में दिसंबर 2021 में हुआ था। उस समय इससे 51 लोगों की मौत हुई थी।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें