Volcanic Eruption Iceland Declared Emergency Reykjanes Peninsul: आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट होने से आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ज्वालामुखी से निकल रहे लावा की वजह से गर्म पानी की पाइपों को नुकसान पहुंच रहा है। इस स्थिति को देखते हुए आइसलैंड में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
गर्म पानी और बिजली का सीमित उपयोग करने का आग्रह
रेक्जेन्स प्रायद्वीप में रहने वाले लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने गर्म पानी और बिजली का उपयोग सीमित करें, क्योंकि पाइपों को ठीक करने में कई दिन लग सकते हैं। आशंका है कि अगर लावा का बहना जल्द ही कम नहीं हुआ तो स्वार्टसेंगी पावर स्टेशन के करीब की अन्य महत्वपूर्ण पाइपलाइनें प्रभावित हो सकती हैं।
दिसंबर के बाद तीसरा विस्फोट
दिसंबर के बाद से प्रायद्वीप पर यह तीसरा ज्वालामुखी विस्फोट है। पहला विस्फोट पिछले साल 18 दिसंबर को हुआ था। इससे पहले यहां भूकंप आया था। दूसरी बार, ज्वालामुखी में विस्फोट इस साल जनवरी में हुआ। तीसरा विस्फोट 8 फरवरी को हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जमीन पर 3 किमी लंबी (1.8 मील) दरार दिखाई दे रही है। लावा बहकर सड़कों तक पहुंच गया है। हर तरफ राख ही राख है।
यह भी पढ़ें: क्या दूसरे ग्रहों पर भी होता है ज्वालामुखी विस्फोट? वैज्ञानिकों को पता चली हैरान करने वाली बात
गर्म पानी को तरसे 20 हजार लोग
आइसलैंड के नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग के मुताबिक, 20 हजार से अधिक लोगों को गर्म पानी मिलना बंद हो गया है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि 20 हजार से अधिक लोगों को गर्म पानी की आपूर्ति की गारंटी कैसे दी जाए। बताया जाता है कि एक्सपर्ट्स ने पहले ही ज्वालामुखी फटने की चेतावनी दे दी थी।
यह भी पढ़ें: Explainer: जापान में क्यों आते हैं इतने भूकंप? किस तरह इस आपदा का सामना करता है यह देश?
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
3 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
3 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
10 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoLIVE:'प्रियंका-राहुल की जान को खतरा...', सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
12 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
12 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines