हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

32 साल छोटी गर्लफ्रेंड, मां सड़कों पर लगाती थी झाड़ू, 5वीं बार राष्ट्रपति बने Vladimir Putin के 5 किस्से

Vladimir Putin Interesting Facts: व्लादिमिर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। वे पिछले 25 साल से सत्ता में काबिज हैं।1999 से अब तक वे कोई चुनाव नहीं हारे। गरीबी में जीवन बिताने वाले पुतिन कभी जासूस हुआ करते थे, आज दुनिया के सबसे बड़े देश के ‘मालिक’ हैं, आइए जानते हैं पुतिन की जिंदगी के बारे में…

विज्ञापन
मॉस्को आतंकी हमले को लेकर पुतिन ने दिया बड़ा बयान।

Russian President Vladimir Putin Interesting Facts: व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। रविवार 17 मार्च को आए चुनावी नतीजों में उन्हें राष्ट्रपति चुना गया। पिछले 25 साल से वे राष्ट्रपति चुनाव नहीं हारे हैं और 5वीं बार गद्दी संभालकर वे सोवियत डिक्टेटर जोसेफ स्टालिन के सबसे लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। पुतिन ने 87.97 प्रतिशत वोट हासिल करके जीत दर्ज की है। 80 लाख से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन वोटिंग की। रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम का इस्तेमाल हुआ।

सबसे पहले व्लादिमिर पुतिन ने वोट डाली थी। इसके बाद 3 दिन तक देश के मतदाताओं ने वोट डाली और पुतिन को अपना नया शासक चुनाव। फरवरी 2024 में पुतिन के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंदी एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई थी। वे आर्कटिक जेल में कैद थे। उनकी मौत के आरोप पुतिन पर लगे थे। काफी विवाद हुआ था, लेकिन फिर भी पुतिन सत्ता में काबिज हैं। रूस में किसी को भी पुतिन की आलोचना करने की अनुमति नहीं है, फिर चाहे वह विरोधी पार्टी का उम्मीदवार ही क्यों न हो। आइए जानते हैं कि पुतिन कैसे रूस के ‘मालिक’ बने?

 

32 साल छोटी गर्लफेंड, लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्लादिमिर पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस समय वे अपने से 32 साल छोटी एकातेरिना कात्या मिजुलिना के साथ रिलेशन में हैं। एलेक्सी नवलनी ने ही ‘बार्बी’ कहकर कात्या के बारे में दुनिया को बताया था। इसके अलाव पुतिन पूर्व ओलिपिंक गोल्ड मेडलिस्ट अलीना काबेवा के साथ प्रेम संबंधों में रह चुके हैं। कहा जाता है कि काबेवा से पुतिन के 3 बच्चे भी हैं, लेकिन इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पुतिन अपनी पत्नी ल्यूडमिला पुतिना को 2014 में तलाक दे चुके हैं। फ्लाइट अटेंडेंट रहीं पुतिना से पुतिन ने 1993 में शादी की थी। उनकी 2 बेटियां मारिया पुतिना और तेकतारिना पुतिना हैं। रूस की जासूस अन्ना चेपमैन भी उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

विज्ञापन

 

जूडो में ब्लैक बेल्ट, जानवरों और स्पीड ड्राइविंग से प्यार

पुतिन 12 साल की उम्र से सांबा और जूडो की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे 18 साल की उम्र से जूडो में ब्लैक बेल्ट हैं। पुतिन की मां को उनका जूडो की प्रैक्टिस करना पसंद नहीं था। जब भी वे घर से प्रैक्टिस के लिए निकलते थे तो मां उन्हें गुस्सा हुआ करती थी। उन्हें जानवरों से काफी प्यार है। उनके पास कई ब्रीड के पालतू कुत्ते हैं। उनके एक कुत्ते को देखकर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल इतना डर गई थीं कि वे रोने-चिल्लाने लगी थीं। उन्हें स्पीड ड्राइविंग करने का भी शौक है। वे फॉर्मूला वन रेस कार 150 की स्पीड से दौड़ा चुके हैं। पुतिन रॉक बैंड सुनने के शौकीन हैं। वे जैज बहुत अच्छा गाते हैं। केविन कॉस्नर, जेरार्ड डेपरडियू, शेरोन स्टोन के साथ वे मंच पर परफॉर्म भी कर चुके हैं। पुतिन को वर्कआउट और फिटनेस का काफी शौक है।

 

दादा लेनिन के रसोइये थे, मां-बाप मजदूर, लॉ से ग्रेजुएट

पुतिन दूसरे विश्व युद्ध के दिनों में जन्मे थे। पुतिन के दादा स्पिरिडॉन पुतिन लेनिन और स्टालिन के रसोइये थे। पिता व्लादिमीर स्पिरिडोनोविच सोवियत नेवी में थे, लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें एक फैक्ट्री में मजदूरी करनी पड़ी। मां मारिया इवानोव्ना को गरीबी के कारण सड़कों पर झाड़ू तक लगानी पड़ी थी। उनका परिवार एक ऐसे घर में रहता था, जहां उन्हें कई लोगों के साथ रसोई और बाथरूम शेयर करना पड़ता था। पुतिन का जासूसी पसंद है। उन्होंने 15 साल KGB का जासूस फॉरेन इंटेलिजेंस ऑफिसर बनकर बिताए। पुतिन जर्मन लैंग्वेज बहुत अच्छी बोल लेते हैं, लेकिन उन्हें अंग्रेजी भाषा अच्छे से नहीं आती है। रूस में ब्लैक सी के किनारे बसे क्रास्नोडार क्राय में उनका पुतिन ‘महल’ है। पुतिन लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी में लॉ में ग्रेजुएट हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola