---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

राष्ट्रपति की 30 साल छोटी गर्लफ्रेंड और दो बच्चे, पुतिन ने सीक्रेट फैमिली के लिए बनवाया महल

Vladimir Putin Secret family: पुतिन ने 1983 में पहली शादी की थी, पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां हैं। वहीं 2008 में उनका अपनी गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा के साथ रोमांस शुरू हुआ, इसके छह साल बाद उन्होंने पहली पत्नी का तलाक दे दिया।

---विज्ञापन---

Vladimir Putin Secret family: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पर्सनल लाइफ हमेशा से दिलचस्पी का विषय रही है। पुतिन के बच्चों, पत्नी और गर्लफ्रेंड हमेशा से सुर्खियां बनती रही हैं, लेकिन ये बहुत कम लोगों को पता है कि पुतिन के दो बेटे भी हैं। जी हां, पुतिन की गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा से दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 9 वर्ष और 5 वर्ष है। एलिना से पुतिन के दो बच्चों के नाम इवान और व्लादिमीर जूनियर है।

फोर्ब्स ने रूसी जांच एजेंसी के हवाले से लिखा है कि एलिना के दोनों बच्चे पुतिन के साथ ही रहते हैं, जहां कड़ी सुरक्षा रहती है। कहा तो ये भी जाता है कि पुतिन की गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा भी उनके साथ इसी आलीशान घर में रहती हैं। कबेवा ने अपने पहले बच्चे को स्विट्जरलैंड के एक मैटर्निटी सेंटर में तो वहीं व्लादिमीर जूनियर को मॉस्को में जन्म दिया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः कैंसर से जंग जीती प्रिंसेज केट मिडलटन, भावुक होकर बोलीं-परिवार के लिए रहा सबसे मुश्किल समय

उम्र में 30 साल का फासला

---विज्ञापन---

दोनों बच्चों का अपनी उम्र के दूसरे बच्चों से कोई संपर्क नहीं है। वे घर पर ही म्यूजिक, स्विमिंग और जिम्नास्टिक सीखते हैं। इसके लिए पर्सनल ट्रेनर भी रखे गए हैं। एलिना कबेवा की उम्र 41 साल है, जबकि व्लादिमीर पुतिन 71 साल के हैं। दोनों की उम्र में 30 साल का फर्क है। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा साल 2008 में पहली बार सामने आई थी। उस समय मीडिया में सुर्खियां थीं कि पुतिन की कोई सीक्रेट गर्लफ्रेंड है।

पुतिन ने साल 2008 में एलिना के साथ नाम जुड़ने के 6 साल बाद अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। पहली पत्नी से पुतिन की दो बेटियां हैं। मारिया और कैटरीना हैं। पुतिन और ल्यूडमिला की शादी 1983 में हुई थी। दूसरी ओर एलिना कबेवा प्रोफेशनल जिम्नास्ट हैं। उन्हें रूस की सबसे फ्लेक्सिबल महिला का खिताब मिला हुआ है। एलिना का जन्म 12 मई 1983 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुआ था। एलिना 2007 से 2014 तक रूस से स्टेट ड्यूमा थीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः ‘सुंदर महिला मिले तो तुरंत पुलिस को करो फोन’, पुरुषों के लिए खुलेआम घूम रही ‘ब्लैक विडो किलर’

पुतिन ने गर्लफ्रेंड के लिए बनवाया महल

---विज्ञापन---

पिछले साल रूस की एक खोजी न्यूज वेबसाइट ‘द प्रोजेक्ट’ ने दावा किया था कि पुतिन ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा के लिए आलीशान महल बनवाया है। ये महल सोने का है और मॉस्को से 250 मील दूर लेक वलदई के जंगल में बना है। विला को 13 हजार स्क्वॉयर फीट में करीब 990 करोड़ रुपये से तैयार किया गया है। ये पुतिन के खास महल से सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर है। यहां खेल का एक बड़ा मैदान भी है।

पुतिन की सीक्रेट बेटी

---विज्ञापन---

हालांकि पुतिन के कई महिलाओं से संबंध बताए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में गोल्ड मेडल जिम्नास्ट एलिना कबेवा का जिक्र सबसे पहले आता है। अफवाह है कि पुतिन की उनकी गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा के साथ तीसरी बेटी भी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रूसी मीडिया 18 साल की एलिजाब्रेटा क्रिवोनोगिख को पुतिन की सीक्रेट बेटी बताता है।

पुतिन की सीक्रेट बेटी को लेकर ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सटी में विजुअल कंप्यूटिंग सेंटर के डायरेक्टर प्रोफेसर हसन उगैल ने कहा था कि पुतिन और उनकी कथित बेटी का चेहरा इतना ज्यादा मिलता है कि कोई भी दोनों को बाप-बेटी बताने से इनकार नहीं कर सकता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 10, 2024 10:51 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola